फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Come out of the house with water, do not rely on the municipality

पानी लेकर निकले घर से, न रहें नगर पालिका के भरोसे

Mon, 04 Apr 2022 11:34 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 11:34 PM IST
विज्ञापन
Come out of the house with water, do not rely on the municipality
शामली में नवीन मंडी के सामने बंद पड़ी नगर पालिका की प्याऊ। - फोटो : SHAMLI
पानी लेकर निकलें घर से, न रहें पालिका के भरोसे
विज्ञापन

शामली। जिले में तापमान 39 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में किसी को घर से बाहर जाना हो तो अपने साथ पीने के पानी का इंतजाम करके निकले। नगर पालिका के भरोसे रहे, तो शायद प्यासे ही रह जाएंगे। पालिका की ओर से शहर में ठंडे पानी का कोई इंतजाम नहीं कराया गया है।
चिलचिलाती गर्मी में हर किसी को प्यास बुझाने के लिए ठंडे पानी की दरकार होती है, लेकिन शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कहीं भी नगर पालिका के वाटर कूलर नहीं मिलेंगे। बाजार में जाएं तो पानी साथ लेकर जाएं। ऐसा नहीं किया तो फिर प्यासा ही रहना पड़ेगा अथवा दुकान से खरीद कर पानी पीना होगा। फिलहाल नगर पालिका इस समस्या का हल करने में असमर्थ नजर आ रही है।
विज्ञापन

लंबे समय से बंद पड़ी हैं कई प्याऊ
पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल के कार्यकाल में शहर में राहगीरों के लिए जगह-जगह प्याऊ का निर्माण कराया था। कुछ दिन तो लोगों की प्यास बुझाने के काम आती रहीं, लेकिन कई वर्षों से बंद पड़ीं हैं। आसपास काफी गंदगी रहती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि जिम्मेदार कितने बेपरवाह हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशुओं के लिए बनाई प्याऊ भी ठप
नगर पालिका की ओर से मिल में गन्ना लेकर आने वाले किसानों के पशुओं के लिए भी मिल रोड पर प्याऊ बनवाई थी। यहां हौज का निर्माण कराया गया था। यह भी काफी समय से खराब पड़ी है। जबकि यह नगर पालिका कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर है।
खरीदारी करने आने वाले ग्रामीणों को होती मुश्किल
शहर में रोजाना विभिन्न गांवों से हजारों ग्रामीण खरीदारी करने आते हैं। गर्मी में पीने के पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है। नगर पालिका की ओर से सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर वाटर कूलर लगाने की बातें सिर्फ चर्चाओं तक ही सीमित हैं।
मोहल्ला नंदूप्रसाद निवासी त्रिलोकचंद सिंह का कहना है कि गर्मियों में शहर में नगर पालिका की ओर से पानी की व्यवस्था नहीं दिखाई देती। ऐसे में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
माजरा रोड निवासी मनोज पंवार का कहना है कि गर्मी में पीने के पानी की व्यवस्था बहुत जरूरी है। खासकर खरीदारी करने आने वाले ग्रामीणों और आम राहगीरों को पानी न मिलने से उन्हें परेशानी होती है।
कांबोज कॉलोनी निवासी उनेंद्र शर्मा का कहना कि पेयजल की व्यवस्था न होने से लोगों को भटकना पड़ता है। नगर पालिका को इस ओर ध्यान देना चाहिए। जिससे गर्मी में कोई दिक्कत न हो।

खराब हैंडपंपों को दुरुस्त कराने के निर्देश संबंधित कर्मचारियों को दिए गए हैं। अभी वाटर कूलर लगाने की दिशा में कार्य शुरू नहीं हो सका है। सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल की सारी व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी। - सुरेंद्र सिंह, ईओ, नगर पालिका।

शामली में माजरा रोड पर बंद पड़ी नगर पालिका की प्याऊ।

शामली में माजरा रोड पर बंद पड़ी नगर पालिका की प्याऊ।- फोटो : SHAMLI

शामली मिल रोड पर बंद पड़ी प्याऊ।

शामली मिल रोड पर बंद पड़ी प्याऊ।- फोटो : SHAMLI

डॉ. उनेंद्र शर्मा।

डॉ. उनेंद्र शर्मा।- फोटो : SHAMLI

डॉ. मनोज पंवार।

डॉ. मनोज पंवार।- फोटो : SHAMLI

त्रिलोक सिंह।

त्रिलोक सिंह।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed