फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   colony news

Shamli News: कैराना में पानीपत-खटीमा बाईपास के पास अवैध कॉलोनी ध्वस्त

Fri, 26 Sep 2025 01:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 26 Sep 2025 01:50 AM IST
सार

शामली के कैराना क्षेत्र में मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया। कॉलोनी बिना स्वीकृत मानचित्र के संचालित हो रही थी। अधिकारियों ने आगे भी ऐसी कार्रवाई जारी रखने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
colony news

विस्तार

शामली। मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की टीम ने बृहस्पतिवार को कैराना में पानीपत-खटीमा बाईपास के पास उस्मान की 60 बीघा भूमि पर चल रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त करने की बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान प्राधिकरण की टीम ने कई अन्य कॉलोनियों और प्लॉटिंग साइटों पर भी निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई के लिए नोटिस जारी किए।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि उक्त कॉलोनी बिना मानचित्र स्वीकृत कराए संचालित की जा रही थी, जो पूरी तरह से कानून के विरुद्ध है। इस क्षेत्र में पहले भी कई बार अवैध प्लाटिंग को लेकर नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन कॉलोनी संचालकों ने किसी प्रकार की कानूनी मान्यता प्राप्त नहीं की। इस कारण विकास प्राधिकरण ने इस बार सख्त कदम उठाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को अंजाम दिया। ध्वस्तीकरण अभियान के दौरान भारी संख्या में प्राधिकरण के अधिकारी, पुलिस कर्मी और स्थानीय प्रशासन के कर्मचारी मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन

सहायक अभियंता ने बताया कि प्राधिकरण का यह अभियान पूरे जिले में जारी रहेगा और भविष्य में भी अवैध कॉलोनी व प्लाटिंग करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed