{"_id":"5728edea4f1c1b07515cce65","slug":"collectorate-display","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप कार्यकर्ताओं ने किया कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप कार्यकर्ताओं ने किया कलक्ट्रेट में जोरदार प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Tue, 03 May 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। थानाभवन क्षेत्र में हुई गुल्लू की हत्या को लेकर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन किया।
मंगलवार को आम आदमी पार्टी के जिला संयोजक राजेंद्र पहलवान के नेतृत्व में तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता इकट्ठा होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और नारेबाजी की।
एसडीएम श्याम अवध चौहान को ज्ञापन देकर कहा कि 21 अप्रैल की रात हिंड निवासी गुल सनव्वर उर्फ गुल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या की वजह राशन डीलर के खिलाफ शिकायत रही थी। उसमें गुल्लू को पहले से जान का खतरा बना हुआ था तथा पुलिस अधिकारियों को भी इससे अवगत करा दिया था।
इसके बावजूद ने गंभीरता नहीं दिखाई। हत्याकांड में गुल्लू के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस एक भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर सकी है।
गुल्लू के पास सिर्फ दो बीघा कृषि भूमि है और परिवार में पांच छोटे बच्चे हैं। मांग की कि पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाई जाए तथा हत्यारोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कराया जाए। मौके पर राधेश्याम शर्मा, वीरपाल उपाध्याय, हरपाल सिंह, डॉ. राजीव कुमार वशिष्ठ, हर्ष गोयल, शौराम सिंह, मोबीन राणा, आरपी शुक्ला, निशा डोगरा, रवि आदि रहे।