फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cohesion is important in bars and benches

बार और बेंच में सामंजस्य जरूरी

Sat, 23 Nov 2019 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Cohesion is important in bars and benches
बार और बेंच में सामंजस्य जरूरी
विज्ञापन

कैराना (शामली)। जिला एवं सत्र न्यायालय में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा का न्यायिक अधिकारियों और अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किया।

शनिवार शाम करीब पांच बजे इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा को सलामी गारद दिया गया। प्रशासनिक न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा और जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवमणि शुक्ला ने न्यायालय परिसर में पौधरोपण किया। बार भवन में आयोजित स्वागत समारोह में जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकुमार वशिष्ठ और महासचिव नसीम अहमद ने उन्हें पुष्प भेंट किए। इलाहाबाद उच्च न्यायालय के प्रशासनिक न्यायमूर्ति रमेश सिन्हा ने कहा कि बार बैंच के बीच मधुर रिश्ता होना चाहिए, वो कैराना स्थित न्यायालयों के लिए अधिक से अधिक कार्य कराने के प्रयास करेंगे। जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवमणि शुक्ला ने कहा कि न्यायिक परिवार पर आपका जो भरोसा और विश्वास है, उस पर हमारा परिवार खरा उतरने का प्रयास करेगा। यहां बार और बैंच के बीच अच्छा तालमेल है। इससे पहले, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राम कुमार वशिष्ठ ने न्यायमूर्ति को एक ज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय ज्ञानेंद्र कुमार यादव, एडीजे रजत वर्मा, एडीजे/एफटीसी शामली सुबोध सिंह, सीजेएम शामली राजमंगल यादव, सिविल जज सीनियर डिवीजन कैराना रुचि तिवारी, सिविल जज जूनियर डिविजन मुक्ता त्यागी, अधिवक्ता प्रेमचंद गर्ग, बाबू ईशपाल, बाबू इंतजार, करतार सिंह, शगुन मित्तल, नीरज चौहान, सालीम, ब्रहमपाल सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed