{"_id":"61d1f1519ad71d3ff66a3a2f","slug":"coalition-parties-brainstormed-on-election-strategy-shamli-news-mrt5718222146","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति पर गठबंधन के दलों ने किया मंथन -","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा चुनाव जीतने की रणनीति पर गठबंधन के दलों ने किया मंथन -
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। विधानसभा चुनाव 2022 जीतने के लिए रालोद, सपा, महान दल, प्रसपा समेत गठबंधन के अन्य दलों के नेताओं की बैठक रविवार को हुई। जिसमें एकजुट होकर रणनीति तैयार करने का निर्णय लिया गया।
सपा जिला कार्यालय में हुई बैठक में पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने गठबंधन की जीत के प्रति आश्वस्त करते हुए कहा कि सभी दलों को चुनावी तैयारियों के संचालन के लिए कमेटी का गठन करना चाहिए। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष तरसपाल मलिक व जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन अशरफ अली खान ने चुनावी तैयारियों के लिए सेक्टर एवं बूथ कमेटी की मीटिंग बुलाकर वोटर के घर तक पहुंचने का आह्वान किया।
इस मौके पर रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी ने शीघ्र ही अगली मीटिंग बुलाने तथा साझा कमेटियों का गठन करने के लिए कहा। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी ने चुनावी जीत के लिए पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन देते हुए मीटिंग में सम्मिलित सभी नेताओं का धन्यवाद किया। प्रसपा के जिलाध्यक्ष धीरज तोमर ने गठबंधन के प्रत्याशी की जीत के लिए पूर्ण सहयोग करने का आश्वासन दिया। रालोद के पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र जंधेडी, सपा नेता प्रो. सुधीर पंवारख् महान दल के जिलाध्यक्ष दिलेराम सैनी, सतवीर पंवार, कंवरपाल मालेंडी, उमेश कुमार, मांगेराम सिलावर, वाजिद प्रमुख, हरेंद्र भूरा, सच्चू प्रधान, राशिद पहलवान, विक्रांत जावला, मांगेराम मलिक, डॉ. सत्यपाल कश्यप ने भी विचार व्यक्त किए। संचालन जावेद जंग ने किया।