{"_id":"60c254168ebc3e283061f530","slug":"cmo-transferred-eight-doctors-shamli-news-mrt542153948","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमओ ने आठ चिकित्सकों का स्थानांतरण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएमओ ने आठ चिकित्सकों का स्थानांतरण किया
विज्ञापन
शामली। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर बेहतर उपचार दिलाने के लिए शासन के निर्देश पर सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने आठ चिकित्सकों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर स्थानांतरण किया है।
सीएमओ ने बताया कि सात जून को शासन स्तर से हुई समीक्षा बैठक में निर्देश दिए गए कि जनपद के सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जन सामान्य को समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। शासन के निर्देशानुसार जनपद में आठ चिकित्सकों का स्थानांतरण किया गया है। सीएमओ के मुताबिक सीएचसी कांधला पर तैनात डॉ. निधि सैनी को पीएचसी एलम पर नई तैनाती दी गई है।
सीएचसी झिंझाना पर तैनात डॉ. अशोक सैनी को पीएचसी चौसाना, सीएचसी शामली से आर्थोपेडिक सर्जन डॉ. रामनिवास को पीएचसी केरटू, सीएचसी शामली से डॉ. विजेंद्र कुमार को पीएचसी भनेड़ा कासोपुर (भनेड़ाजट), सीएचसी से डॉ. दीपक कुमार को पीएचसी बहावड़ी, सीएचसी कुड़ाना से डॉ. मीनाक्षी वर्मा को पीएचसी बनत, पीएचसी गढ़ीअब्दुल्ला से डॉ. नदीम को पीएचसी तितरवाड़ा नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
इनके अलावा पीएचसी जसाला से डॉ. सलीम को अग्रिम आदेशों तक टीबी क्लीनिक हिंड संबद्ध किया गया है। सीएमओ ने स्थानांतरित किए गए चिकित्सकों को तत्काल नई तैनाती स्थल पर पहुंचकर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए हैं।