फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CM Yogi will come to Shamli on February 1

शामली में एक फरवरी को आएंगे सीएम योगी

Sun, 30 Jan 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi will come to Shamli on February 1
शामली। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक फरवरी को शामली पहुंचेंगे। उनका कार्यक्रम मिलने के बाद पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड अस्पताल का मुख्यमंत्री निरीक्षण करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की तैयारियां शुरू कर दी गई है। डीएम और एसपी ने जिला अस्पताल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन

सीएम योगी आदित्यनाथ करीब ढाई माह बाद एक फरवरी को शामली आएंगे। इससे पहले वे आठ नवंबर को कस्बा कैराना में आए थे। उस समय उन्होंने पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज समेत करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। शामली में सीएम के दौरे का कार्यक्रम मिलते ही पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक फरवरी को मुख्यमंत्री जिला संयुक्त चिकित्सालय में बनाए गए 200 बेड के कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर कोरोना के मरीजों के उपचार के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे।
विज्ञापन

शनिवार को जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड अस्पताल, पीकू वार्ड और ओमिक्रॉन वार्ड आदि में विशेष साफ-सफाई करने के साथ ही ऑक्सीजन प्लांट, डायलिसिस यूनिट आदि में लगी मशीनों को चलाकर ट्रायल लिया गया। दोपहर में डीएम जसजीत कौर और एसपी सुकीर्ति माधव ने भी जिला अस्पताल पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य व्यवस्थाओं को लेकर जायजा लिया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। डीएम ने स्वास्थ्य अधिकारियों को मरीजों के उपचार संबंधी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सफल कुमार ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बनाया सेफ हाउस
सीएम के दौरे को लेकर जिला अस्पताल में सेफ हाउस बनाया गया है। सेफ हाउस में आकस्मिक सेवाएं वेंटिलेटर, ऑक्सीजन व अन्य सभी पर्याप्त सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।

19 जनवरी का कार्यक्रम हुआ था स्थगित
शामली। सीएम योगी आदित्यनाथ का 19 जनवरी को शामली में आने की सूचना मिली थी। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिलने पर जिला अस्पताल में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई थी, लेकिन एक दिन पहले दोपहर में कार्यक्रम स्थगित होने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed