फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CM Yogi targeted SP and Congress in Shamli

UP: सीएम योगी बोले- अब कैराना में पलायन नहीं होता, माफिया-दंगाइयों का राम नाम सत्य होता है, पढ़ें पूरा भाषण

Tue, 16 Apr 2024 06:25 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Published by: कपिल kapil Updated Tue, 16 Apr 2024 06:25 PM IST
सार

Shamli News : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शामली में जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अब कैराना में पलायन नहीं बल्कि माफिया का राम नाम सत्य होता है।

विज्ञापन
CM Yogi targeted SP and Congress in Shamli
शामली में सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली के वीवीपीजी कॉलेज में भाजपा की जनसभा को संबोधित करते हुए प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कैराना में अब पलायन नहीं होता बल्कि माफिया, बदमाशों, दंगाइयों का राम नाम सत्य होता है। सपा पर तंज कसते हुए कहा कि माफिया की मौत पर सपा फातिहा पढ़ती थी, आप लोग भाजपा को वोट देकर सपा को फातिहा पढ़ा दो।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पहले कैराना के व्यापारियों को व्यापार करने में डर लगता था। बेटियां घर से बाहर निकलने से हिचकिचाती थी। भाजपा सरकार ने बदमाशों, दंगाइयों पर शिकंजा कसकर कैराना के लोगों को बेहतर माहौल दिया है। आज शामली ही नहीं पूरा देश विकास के पथ पर चल रहा है। शामली विकास के पथ पर चलकर बड़ा संदेश दे रहा है। 

विज्ञापन

कहा कि अब अपराधियों की सात पीढ़िया भी अपराध करने से पहले सोचेंगी कि भविष्य में उनके साथ किस तरह का व्यवहार होना चाहिए।

सीएम योगी ने कहा कि आज सरकार ने कर्फ्यू खत्म किया है। कांवड़ यात्रा भी शानदार तरीके से चल रही है। सपा सरकार में दंगाइयों, अपराधियों को गले का हार बनाकर मुख्यमंत्री के आवास पर सम्मान होता था। सरकार ने दंगाइयों, माफिया को जहां उनका स्थान था, वहां पहुंचा दिया है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस ने डॉ. भीमराव आंबेड़कर और चौधरी चरण सिंह का अपमान किया है।

विज्ञापन

कहा कि सपा, कांग्रेस या फिर बसपा कभी भी राम मंदिर का निर्माण नहीं करा पाती। कांग्रेस कहती थी कि राम मंदिर का प्रमाण दीजिए, हमारा राम-राम का संबोधन ही इसका सबसे बड़ा प्रमाण है। आज विपक्षी कहते हैं कि राम सबके हैं, इनका दोगला चरित्र है। इन पर विश्वास बिल्कुल मत कीजिए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी को भारी मतों से जिताने की अपील की।

यह भी पढ़ें: UPSC Topper Aditya Srivastava: पहले भी सफलता का स्वाद चख चुके हैं आदित्य, पढ़ें आईआईटीयन से IAS बनने तक का सफर

अब मात्र 45 मिनट में सफर कर रहे तय
सीएम ने कहा कि दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। सुरक्षा का बेहतर माहौल देश को दिया गया है। कहा कि पहले मेरठ से दिल्ली जाने के लिए चार से लेकर पांच घंटे का समय लगता था। अब मात्र 45 मिनट में दूरी तय की जाती है।

यह भी पढ़ें: UPSC Civil Service Result Out: यूपीएससी में लखनऊ के आदित्य श्रीवास्तव ने किया टॉप, यहां देखें टॉपर्स की लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed