{"_id":"61e5c4718a03954e513e6361","slug":"cm-will-reach-to-inspect-kovid-hospital-on-19-shamli-news-mrt573775033","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन ने शुरू की तैयारियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
19 को कोविड अस्पताल का निरीक्षण करने पहुंचेंगे सीएम
शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 19 जनवरी को जिला अस्पताल में बनाए गए कोविड अस्पताल का निरीक्षण करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने कोविड अस्पताल में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सहारनपुर मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम ने सोमवार को जिला अस्पताल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया।
सीएम ढाई माह बाद दूसरी बार 19 जनवरी को फिर शामली का दौरा करेंगे। इससे पहले वे आठ नवंबर को कस्बा कैराना में आए थे। उस समय उन्होंने पीएसी कैंप और फायरिंग रेंज समेत करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया था। सीएम योगी का अचानक शामली के संभावित दौरे को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। मुख्यमंत्री जिला संयुक्त चिकित्सालय में बनाए गए 200 बेड के कोविड अस्पताल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लेंगे। लखनऊ से प्रशासन को उनके दौरे का मैसेज मिल गया है, लेकिन अधिकारिक तौर पर अभी कार्यक्रम नहीं आया है। सोमवार को जिला अस्पताल में कोविड अस्पताल, पीकू वार्ड और ओमिक्रॉन वार्ड आदि में साफ-सफाई करने के साथ ही ऑक्सीजन प्लांट, डायलिसिस यूनिट आदि में लगी मशीनों को चलाकर ट्रायल लिया गया।
शाम के समय सहारनपुर मंडल के आयुक्त डॉ. लोकेश एम ने जिला अस्पताल पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को मरीजों के उपचार संबंधी सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने बताया कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं। डीएम जसजीत कौर ने बताया कि सीएम के आने का अधिकारिक कार्यक्रम नहीं मिला है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बनाया सेफ हाउस
सीएम योगी आदित्यनाथ के संभावित दौरे को लेकर जिला अस्पताल में सेफ हाउस बनाया गया है। सेफ हाउस में आकस्मिक सेवाएं वेंटीलेटर, ऑक्सीजन व अन्य सभी पर्याप्त सुविधाओं की व्यवस्था की गई है।