फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Clothes will become costlier by 7 percent from January 1

एक जनवरी से सात फीसदी तक मंहगे हो जाएंगे कपड़े

Thu, 30 Dec 2021 12:21 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Clothes will become costlier by 7 percent from January 1
शामली। एक जनवरी से कम कीमत के रेडिमेड गारमेंट, जूते-चप्पल महंगे हो जाएंगे। स्टेशनरी पर भी जीएसटी बढ़ जाएगी। इसका असर गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों पर ही पड़ेगा। व्यापारियों को भी इससे कारोबार प्रभावित होने की चिंता सता रही है।
विज्ञापन

पहले एक हजार रुपये से कम कीमत के कपड़ों पर पांच फीसदी जीएसटी लगती थी। अब यह बढ़कर 12 फीसदी हो जाएगी। इसके साथ ही 500 रुपये से कम के जूते-चप्पल पर कोई जीएसटी नहीं लगती थी। अब 100 रुपये की चप्पल पर भी 12 फीसदी लगेगी।
विज्ञापन

ऋषभ गारमेंट के रिक्की जैन ने बताया कि पहले ही ऑनलाइन शॉपिंग से रिटेलर कारोबारी संकट में है। अब सरकार के इस फैसले का भी असर उन पर पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर ग्राहक को 999 रुपये वाली शर्ट 1070 की मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विक्की शू स्टोर के कमल नरूला का कहना है कि कम कीमत के जूते-चप्पल गरीब व्यक्ति ही पहनता था। 500 रुपये तक के जूते-चप्पल पर कोई जीएसटी नहीं लगती थी। अब 12 फीसदी जीएसटी होने से उन पर असर पड़ेगा। जूते-चप्पल महंगे हो जाएंगे।
एश्वर्य फैशन के सतीश जैन का कहना है कि इससे व्यापारियों पर कोई भार नहीं पड़ेगा। ग्राहक को यह अतिरिक्त टैक्स देना होगा टैक्स चोरी खत्म होगी। कुछ लोग टैक्स बचाने के लिए कम कीमत का बिल लेते थे। जिससे सरकार को वित्तीय नुकसान पहुंचता था। अब ऐसा नहीं होगा।

उत्सव रेडिमेड गारमेंट की बबीता बंसल का कहना है कि कोरोना की मार से रेडीमेड का कारोबार अभी तक उभर नहीं पाया था। बाजार में मंदी की स्थिति है। सरकार के इस निर्णय से बिक्री पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed