फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cleanliness system in Gangeru is bad, villagers upset

गंगेरू में सफाई व्यवस्था बदहाल, ग्रामीण परेशान

Wed, 02 Mar 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Mar 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness system in Gangeru is bad, villagers upset
कांधला गंगेरू के मोहल्ला तेलीयान में बस्ती में लगा गंदगी का ढेर। - फोटो : SHAMLI
कांधला। ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत गंगेरू के मोहल्ला तेलीयान में गंदगी का ढेर लगा होने से लोगों का जीना दुश्वार है। ब्लॉक और तहसील दिवस के साथ ग्राम प्रधान से कई बार शिकायत के बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हो पाया।
विज्ञापन

कांधला ब्लॉक क्षेत्र में गंगेरू ग्राम पंचायत सबसे बड़ी है। इस ग्राम पंचायत में गढ़ी श्याम, गढ़ी दौलत, गढ़ी रक्खा, गंगेरू, गढ़ी राढ़ा पांच मजरे हैं। बड़ी ग्राम पंचायत होने कारण यहां पर विकास कार्य के लिए समय समय पर पैसा भी आवंटित होता है। लेकिन गांव गंगेरू के ग्रामीण गंदगी जलभराव के साथ कई अन्य परेशानियों से लगातार जूझ रहे हैं। गंगेरू के मोहल्ला तेलीयान में बस्ती के बीचोंबीच एक खाली प्लॉट में पिछले काफी महीनों से गंदगी के ढेर लगे हैं। गंदगी के कारण मोहल्ले के लोगों में बीमारी फैलने का भय लगातार बना रहता है। मोहल्ले वासियों का कहना है कि इस संबंध में ब्लॉक स्तर, तहसील स्तर, ग्राम प्रधान को शिकायत की जा चुकी है। लेकिन शिकायत के बाद भी कोई समाधान नहीं हो पा रहा है। बस्ती के लोग गंदगी में रहने को मजबूर है। बस्ती के लोगों ने जिलाधिकारी से समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed