फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cleanliness system creaking, piles of dirt everywhere

सफाई व्यवस्था चरमराई, जगह-जगह गंदगी के ढेर

Wed, 14 Oct 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness system creaking, piles of dirt everywhere
कांधला राजकीय महिला महाविद्यालय के सामने पडी गंदगी - फोटो : SHAMLI
कांधला। कस्बे में साफ-सफाई की स्थिति बेहद खराब है। जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे होने से नागरिक परेशान हैं। बदलते मौसम में कस्बे में फैली गंदगी से संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार संक्रामक बीमारियों से बचाव के लिए विशेष स्वच्छता अभियान चला रही है लेकिन कस्बे में सफाई की स्थिति बेहद खराब है। कस्बे के मोहल्ला शेखजादगान, माजरा, कैराना बाईपास, रेलवे रोड पर गंदगी के ढेर लगे हैं। इसके चलते कस्बे के लोगों व व्यापारियों के सामने परेशानी बनी हुई है। बार-बार कहने के बावजूद पालिका प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रही।
विज्ञापन

मोहल्ला जाट कालोनी निवासी विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष डा. सुभाष मलिक कहते हैं कि सफाई के नाम पर कस्बे में पालिका प्रशासन लापरवाही से काम कर रहा है। मुख्य बस स्टैंड पर पर बने शौचालयों में सफाई नहीं है। सड़कों व नाली-नालों में गंदगी अटी पड़ी है। सरकार से स्वच्छता अभियान का बजट आ रहा है लेकिन कस्बे में कहीं सफाई नहीं दिख रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे रोड निवासी व्यापारी पूरन चंद सैनी कहते हैं कि उनकी दुकान के सामने पालिका के सफाईकर्मी गंदगी का ढेर लगा देते हैं। बार-बार पालिका प्रशासन को शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई।
रेलवे रोड निवासी व्यापारी जमील कहते हैं कि राजकीय महिला महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर उनकी दुकान है। बार बार मना करने के बाद भी पालिकाकर्मी उनकी दुुकान के बराबर में गंदगी का ढेर लगा रहे हैं। दुकान पर बैठना भी मुश्किल हो रहा है लेकिन शिकायत के बाद भी कोई सुनवाई पालिका के पास नहीं है।
राजकीय महिला महाविद्यालय की प्राचार्या प्रमोद कुमारी कहती हैं कि पालिका कर्मचारियों द्वारा कॉलेज के गेट के सामने गंदगी का ढेर लगाया जा रहा है। कई बार मौखिक व लिखित शिकायत प्रशासन को की जा चुकी है लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। कालेज में छात्राओं व स्टाफ का निकलना भी मुश्किल हो गया है।

------------
इन्होंने कहा...
नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बलीराम यादव ने बताया कि पिछले छह माह में स्वच्छता अभियान के लिए केवल 75 हजार रुपये का बजट मिला है। इसी से पूरा काम कराने का प्रयास किया जा रहा है। इससे पूर्व की किश्त में शौचालयों का निर्माण किया गया था। कहीं पर कुछ कार्य अधूरा होने के कारण बंद है। सफाई लगातार कराई जा रही है। कस्बे के लोगों की यदि सफाई को लेकर कोई शिकायत है तो उसे दूर कराया जाएगा।

कांधला बाईपास  पर फैली गंदगी

कांधला बाईपास पर फैली गंदगी- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed