फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cleanliness survey work completed in four bodies

चार निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण का काम पूरा

Tue, 12 Apr 2022 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cleanliness survey work completed in four bodies
चार निकायों में स्वच्छता सर्वेक्षण का काम पूरा
विज्ञापन

शामली। स्वच्छ भारत मिशन की टीमें स्वच्छता के मानकों के आधार पर नगर निकायों में साफ-सफाई का सर्वेक्षण करने के लिए पहुंची थीं। पहले दो दिन में सर्वेक्षण टीमों ने चार नगर निकायों में सर्वे कर लिया है। जबकि बाकी छह निकायों में अभी सर्वे कार्य चल रहा है।
भारत सरकार द्वारा हर साल स्वच्छ भारत मिशन के तहत विभिन्न मानकों के आधार पर नगर निकायों की स्वच्छता को परखा जाता है। बाद में उसी के आधार पर निकायों की रैंक जारी की जाती है। स्वच्छ भारत मिशन द्वारा पहले यह स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 एक मार्च से 28 मार्च तक चलना था, लेकिन विधानसभा चुनाव के कारण सर्वेक्षण 10 मार्च से शुरू हुआ, जो 15 अप्रैल तक चलना है। सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन की सर्वेक्षण टीम जिले के सभी नगर निकायों में पहुंचकर विभिन्न मानकों पर सर्वे कार्य शुरू कर दिया था। स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक उत्तम सिंह ने बताया कि उन्हें सर्वेक्षण टीम के आने और जाने के बारे में जानकारी होती है।
विज्ञापन

किस निकाय में कहां पर सर्वे कर रही है, यह उन्हें आगे ही लोकेशन मिलती है। उन्होंने बताया कि जिले की चार निकाय नगर पंचायत ऊन, झिंझाना, गढ़ीपुख्ता और थानाभवन में स्वच्छता सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो गया है। बाकी छह निकाय नगर पालिका शामली, कांधला व कैराना, जलालाबाद, बनत और एलम में अभी टीमें सर्वेक्षण कार्य कर रही हैं। इनमें भी एक-दो दिन में सर्वेक्षण का कार्य पूरा हो जाएगा। नगर पंचायत में दो सदस्यीय और नगरपालिका में तीन सदस्यीय टीम सर्वे कार्य कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed