फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cleanliness ranking slipped from the mountain of garbage

कूड़े के पहाड़ से फिसली स्वच्छता की रैंकिंग

Sat, 22 Aug 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Cleanliness ranking slipped from the mountain of garbage
शामली भैसवाल रोड पर लगा कूडे का ढेर - फोटो : SHAMLI
कूड़े के पहाड़ से फिसली स्वच्छता की रैंकिंग
विज्ञापन

शामली। शामली शहर नगर स्वच्छता सर्वेक्षण की रैंकिंग में पिछले साल की अपेक्षा काफी पिछड़ गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में खराब प्रदर्शन के अन्य कारणों के साथ ही कूड़े का निस्तारण न होना भी महत्वपूर्ण है। कूड़ा निस्तारण प्लांट कई महीने से बंद चल रहा है, जिसके चलते डंपिंग ग्राउंड में कूड़े का अंबार लगता जा रहा है। कूड़े के ढेर से निकलने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का प्लांट के नजदीक से गुजरना भी मुश्किल रहता है।
स्वच्छता सर्वेक्षण 2020 के घोषित परिणाम में शामली नगरपालिका को 296वीं रैंक मिली है, जबकि पिछले साल के सर्वेक्षण मे रैंक 211 मिली थी। स्वच्छता रैंक में कूड़ा निस्तारण भी प्रमुख मानकों में से एक है। इसलिए रैंकिंग में शामली नगर पालिका के पिछड़ने की एक वजह कूड़ा निस्तारण न होना माना गया है। पालिका के पास कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था नहीं है। कहने को तो भैंसवाल रोड पर डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया गया है, लेकिन यह प्लांट पहले लॉकडाउन में बंद रहा, तो अब बरसात की वजह से बंद चल रहा है। शहर से प्रतिदिन करीब 38 टन कूड़ा निकलता है। इस कारण डंपिंग ग्राउंड में कूड़े का ढेर बढ़ता जा रहा है। हालत ये है कि डंपिंग ग्राउंड में लगे कूड़े के ढेर से दुर्गंध आने के कारण उसके निकट से निकलना भी मुश्किल रहता है।
विज्ञापन

प्लांट में आधे से कम कूड़े का होता है निस्तारण
शामली। कूड़ा निस्तारण प्लांट चालू होने के बाद भी आधे से कम कूड़े का निस्तारण हो पाता है। प्लांट दिन में ही सात-आठ घंटे चल पाता है, जिसमें करीब 15 टन कूड़े का निस्तारण हो पता है। इस वजह से भी डंपिंग ग्राउंड में कूड़ा एकत्र होता रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सामग्री का नहीं है कोई खरीदार
प्लांट पर कूड़े के निस्तारण के बाद उससे एक तरफ ईंट-पत्थर के टुकड़े निकलते हैं, तो दूसरी तरफ कूड़ा बारीक होकर निकलता है, जिसका खाद में इस्तेमाल किया जा सकता है। तीसरा कूड़े से पॉलिथीन अलग होती है। पालिका ने कूड़े से निकलने वाले सामग्री की बिक्री करने की योजना बनाई थी, लेकिन उसका कोई खरीदार नहीं मिला।
कोट
स्वच्छता सर्वेक्षण में कूड़ा निस्तारण भी मानकों में शामिल है। नगरपालिका द्वारा कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाया गया है। बरसात की वजह से प्लांट फिलहाल बंद चल रहा है। प्लांट बंद रहने से कूड़ा इकट्ठा हो रहा है। बरसात खत्म होने के बाद प्लांट चालू कर कूड़े का निस्तारण किया जाएगा।

- सुरेंद्र सिंह, अधिशासी अधिकारी, नगरपालिका शामली।
शौचालय में मरम्मत कराने की मांग
शामली। शुक्रवार को शहर के मोहल्ला काजीवाड़ा वार्ड छह के नागरिकों ने पालिका के अधिशासी अधिकारी के नाम पत्र देकर बताया कि मोहल्ले में धर्मस्थल के निकट सार्वजनिक शौचालय लंबे समय से बंद पड़ा है। उसमें कूड़ा भरे कूड़े कचरे से दुर्गंध आने से धर्मस्थल के जिम्मेदार लोगों ने साफ-सफाई करा दी है, लेकिन शौचालय में पानी की टंकियां टूटी पड़ी हैं, जिस कारण शौचालय चालू न होने से लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने शौचालय में टंकी आदि की व्यवस्था कराकर चालू कराने की मांग की है। पत्र देने वालों में नफीस, आविस, सत्तार, बोबी, गफ्फार, जुबैर, मुनव्वर, साबिर आदि शामिल रहे।

शामली भैसवाल रोड पर लगा कूडे का ढेर

शामली भैसवाल रोड पर लगा कूडे का ढेर- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed