फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Claim on backward and Dalit votes, equations entangled in Thana Bhavan

पिछड़ा वर्ग और दलित मतों पर दावा, थानाभवन में उलझे समीकरण

Sat, 19 Feb 2022 11:53 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Feb 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Claim on backward and Dalit votes, equations entangled in Thana Bhavan
शामली। वीवीआईपी सीटों में शुमार थानाभवन में इस बार वर्ष 2017 के चुनाव के मुकाबले 0.44 प्रतिशत कम मतदान हुआ है। मतदान को 10 दिन बीत गए हैं। प्रत्याशी और उनके समर्थक वोटों के गुणा-गणित में उलझे हुए हैं। इस सीट पर पिछड़े और दलित मतदाता निर्णायक की स्थिति में हैं। दलित वोटों में बिखराव का दावा भाजपा और गठबंधन के प्रत्याशी कर रहे हैं। जबकि बसपा प्रत्याशी का दावा है कि उन्हें दलित और मुस्लिम के वोट भरपूर मिले हैं और वह चुनाव जीत रहे हैं।
विज्ञापन

थानाभवन सीट पर मुस्लिमों के सबसे ज्यादा वोट हैं। पिछली बार मुस्लिम वोट बसपा प्रत्याशी अब्दुल राव वारिस और रालोद प्रत्याशी जावेद राव में बंट गए थे। जिसका लाभ भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान में गन्ना मंत्री सुरेश राणा को हुआ था। उन्होंने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की थी। लेकिन इस बार स्थिति अलग है। रालोद और सपा गठबंधन में हैं। रालोद प्रत्याशी अशरफ अली मैदान में हैं। बसपा ने एक बार फिर मुस्लिम प्रत्याशी जहीर मलिक पर दांव लगाया है। 10 फरवरी को हुए मतदान के आंकड़ों पर नजर डालें तो मुस्लिमों का मत प्रतिशत बढ़ा है। जबकि जाट मतदाताओं का मत प्रतिशत कई गांवों में कम रहा। दलित समाज के बूथों पर वोट प्रतिशत बढ़ा है।
विज्ञापन

थानाभवन कस्बे में कम हुई वोटिंग
थानाभवन कस्बे में पिछले चुनाव से कम मतदान इस बार हुआ है। पिछले चुनाव में 17972 लोगों ने कस्बे में मतदान किया था। जबकि इस बार 17637 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। कस्बे से पिछली बार 6781 वोट मिले थे। जबकि बसपा प्रत्याशी अब्दुल राव वारिस को 7701 वोट मिले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हसनपुर लुहारी में बढ़ी वोटिंग
सैनी बाहुल्य गांव में इस बार काफी अच्छा मत प्रतिशत रहा है। इस गांव में पिछले चुनाव में 5540 वोट पड़ी थी। जिसमें सुरेश राणा को 2394 वोट पड़ी थी। जबकि अब्दुल राव वारिस को 2120 मत मिले थे। इस बार गांव के 6107 लोगों ने मतदान किया है।
मेरा वोटिंग प्रतिशत बढ़ा : सुरेश राणा
भाजपा प्रत्याशी व गन्ना मंत्री सुरेश राणा का कहना है कि मेरा वोटिंग प्रतिशत इस बार पिछले चुनाव से बढ़ा है। मेरी हैट्रिक तय है। दलितों और पिछड़े वर्ग के मतदाताओं का भरपूर समर्थन हमें मिला है।

हर वर्ग का मिला समर्थन: अशरफ अली
गठबंधन प्रत्याशी अशरफ अली का कहना है कि हमें सभी वर्गों का समर्थन इस बार मिला है। गठबंधन के वोट बैंक के साथ भाजपा के परंपरागत मतदाताओं ने भी हमें वोट दिया है। इस सीट पर इस बार बदलाव हो रहा है। हमारी जीत निश्चित हैं।
जीत हमारी ही होगी: जहीर मलिक
बसपा प्रत्याशी जहीर मलिक का कहना है कि हमें दलित, जाट, मुस्लिमों के साथ हर वर्ग का वोट मिला है। इस चुनाव में हमारी जीत तय है।
कुल मतदाता मतदान
325686 221005
पुरूष मतदान मतदान
177197 148440
महिला मतदाता मतदान
149170 100779
अन्य मतदान
49 2
जातिगत मतदाता।
दलित 60 हजार, मुस्लिम 98 हजार, ठाकुर 21 हजार, सैनी 36 हजार, जाट 40 हजार, कश्यप 21 हजार, ब्राह्मण 14 हजार, वैश्य 10 हजार, अन्य 23 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed