फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   City wrapped in fog, people shivering

कोहरे की चादर में लिपटा शहर, कांप रहे लोग

Thu, 24 Dec 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Dec 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
City wrapped in fog, people shivering
शामली कोहरे में गुजरते वाहन - फोटो : SHAMLI
शामली। जिले में ठंड का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार है। बृहस्पतिवार को शहर घने कोहरे की चादर में लिपटा रहा। पूर्वाह्न 11.30 बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। दिन का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से सुबह के समय बादल और घना कोहरा बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा का आगाज हो गया। पूर्वाह्न 11 बजे तक आकाश में बादल और घना कोहरा छाया रहा। घना कोहरा छाए जाने से मौसम में ठिठुरन बढ़ने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। कोहरे के कारण भारी और हल्के वाहनों को दिन में लाइट चलाकर चलना पड़ा। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान चार डिग्री सेल्सियस स्थिर रहा। आठ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने मौसम में ठिठुुरन रहने से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा। अगले 24 घंटे में दिन का तापमान एक डिग्री सेल्सियस रात का तापमान दो डिग्री बढ़ोतरी दर्ज की गई। शुक्रवार को दिन का तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और रात के तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र बघरा के निदेशक डॉ. पीके सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह और दिन में ज्यादा समय तक घना कोहरा रहेगा। सूर्य बादलों में छिपे रहेगा। दिन मामूूली समय में धूप निकलने से मौसम ठिठुरन बरकरार रहेगी। 31 दिसंबर तक मौसम ठंडा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
----------------
जिले में तापमान का आंकड़ा
तिथि अधिकतम न्यूनतम तापमान
15 दिसंबर- - 17 5
16 दिसंबर- - 17 6
17 दिसंबर- -14 - 5
18 दिसंबर- -18- 4
19 दिसबर- 19- 5
20 दिसबंर- 17- 5
21 दिसंबर- 19- 6
22 दिसंबर- 21- 4
23 दिसंबर- 21- 4
24 दिसंबर-- 21- 4

शामली कोहरे गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली  को मिल में ले जाता किसान

शामली कोहरे गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉली को मिल में ले जाता किसान- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed