फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   City traders entangled in GST calculations, are not ordering goods

Shamli News: जीएसटी के गणित में उलझे शहर के व्यापारी, नहीं मंगा रहे सामान

Mon, 22 Sep 2025 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
City traders entangled in GST calculations, are not ordering goods
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। त्योहारी सीजन की शुरुआत से पहले ही जिले के व्यापारी जीएसटी के गणित में उलझे नजर आए। सोमवार से जीएसटी की नई दरें लागू हो जाएंगी। इससे बाजार में सामान की कीमतों का समीकरण बदलने वाला है। इसी बदलाव ने व्यापारियों की तैयारियों पर ब्रेक लगा दिया है। व्यापारी असमंजस में हैं कि मौजूदा दर पर माल मंगवाएं या नई दरों का इंतजार करें।

अर्थ शास्त्री नीना छोकरा के मुताबिक दुर्गा पूजा से दिवाली तक जनपद के बाजारों में लगभग 100 करोड़ से ऊपर का कारोबार होता है। कपड़े, सजावटी सामान, जूते-चप्पल, इलेक्ट्रॉनिक्स, पूजा सामग्री से लेकर हर क्षेत्र में रौनक रहती है। इस बार उपभोक्ता खर्च में 15 से 20 प्रतिशत तक वृद्धि हो सकती है, लेकिन व्यापारियों की उलझन यह है कि 22 सितंबर के बाद जीएसटी दरें घटने वाली हैं। ऐसे में अगर वे अभी स्टॉक खरीदते हैं तो उन्हें ज्यादा टैक्स देना पड़ेगा, लेकिन माल बेचना कम दर पर होगा। इससे उनकी पूंजी फंस सकती है और आईसीटी का समायोजन करना भी चुनौतीपूर्ण होगा। विशेषज्ञ ने बताया कि यदि व्यापारी उच्च दर पर माल खरीदते हैं और बाद में निम्न दर पर बेचते हैं, तो आईटीसी समायोजन में अंतर आएगा, क्योकि जो आईटीसी 28 प्रतिशत पर मिला है, उसे 18 प्रतिशत पर समायाेजित करना होगा। शेष 10 प्रतिशत क्रेडिट लेजर में फंसा रह जाएगा, जिसका उपयोग करना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed