{"_id":"5f4a951c8ebc3e3d1850cc5b","slug":"city-roads-turned-into-pits-shamli-news-mrt4986748107","type":"story","status":"publish","title_hn":"गड्ढों में तब्दील हुईं शहर की सड़कें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गड्ढों में तब्दील हुईं शहर की सड़कें
विज्ञापन
शामली धीमानपुरा रोड पर गढढे
- फोटो : SHAMLI
शामली। बारिश के बाद जिले की ज्यादातर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। सड़कों पर गुजरने वाले हल्के और भारी वाहनों के साथ लोगों का चलना भी मुश्किल हो गया है।
जुलाई और अगस्त माह में हुई बारिश के बाद जिले की सड़कों में जगह-जगह जानलेवा गड्ढे लोगों को काफी परेशान कर रह हैं। मेरठ-करनाल और पानीपत-खटीमा, दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के आधीन है। दूसरी ओर लोक निर्माण विभाग ने जिले की 157 सड़कों के गड्ढों को भरने के लिए 238.18 लाख रुपये का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा गया था। शासन से जिले की 157 जिले की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए 36 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त करके जिले के लोक निर्माण विभाग को भेजी गई थी।
पिछले 15 दिन पूर्व प्रदेश के गन्ना विकास, चीनी उद्योग मंत्री सुुुुुरेश राणा लोक निर्माण विभाग व राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के अफसरों को सड़कों के गड्ढों को भरने के निर्देश दे चुके हैं। बारिश होने के कारण लोक निर्माण विभाग और राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई गड्ढे भरने का कार्य शुरू नहीं कर पाया है। लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता रविंद्र सिंह का कहना कि जिले की 157 संपर्क मार्गों को गड्ढा मुक्त करने के लिए शासन से आई 36 लाख रुपये की धनराशि अपर्याप्त है। बारिश खत्म होने के बाद लोक निर्माण विभाग सितंबर माह में जिले के संपर्क मार्गों को गड्ढा मुक्त करने के कार्य शुरू करेगा।
विज्ञापन
इन मार्गों की हालत है खस्ता
जिले में मेरठ-करनाल, पानीपत-नगीना खटीमा मार्ग, भैसवाल रोड से दिल्ली-शामली, सहारनपुुुर मार्ग को जोड़ने वाला किरोड़ी, गोहरनी मार्ग, बनत से साईंधाम को जोड़ने वाला दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग, बनत से ट्रांजिट हॉस्टल से होकर दिल्ली-शामली, सहारनपुर मार्ग को जोड़ने वाला, मेरठ-करनाल मार्ग से शामली गढ़ीपुख्ता मार्ग को जोड़ने वाला मार्ग, बिड़ौली-चौसाना गंगोह मार्ग, चौसाना-ऊन मार्ग, कैराना-कांधला, बुढ़ाना खतौली मार्ग, गंगोह-जलालाबाद मार्ग, थानाभवन- मुजफ्फरनगर समेत जिले के 157 से ज्यादा जिला संपर्क मार्गों की हालत खस्ताहाल है।

शामली झिंझाना रोड की सडक पर गढढे- फोटो : SHAMLI

शामली कैराना रोड की सडक पर गढढा- फोटो : SHAMLI