फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   City reverberates with Shri Ram's victory in bike rally

बाइक रैली में श्रीराम के जयघोष से गूंजा शहर

Thu, 14 Jan 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jan 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
City reverberates with Shri Ram's victory in bike rally
शामली। अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर निर्माण के लिए चल रहे धन संग्रह जागरूकता अभियान के तहत शामली में बाइक रैली निकाली गई। रैली में शामिल हुए हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं के जयघोष से पूरा शहर गूंज उठा। रैली के कारण शहर में जगह-जगह जाम के हालात बने रहे।
विज्ञापन

दोपहर 12 बजे वीवी इंटर कॉलेज से शुरू हुई जागरूकता बाइक रैली में बड़ी संख्या में विश्व हिंदू परिषद, हिंदू जागरण मंच, विद्या भारती, राष्ट्र सेविका समिति, बजरंग दल, आरएसएस, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद और भाजपा के कार्यकर्ता शामिल हुए। वीवी इंटर कॉलेज से संघ के जिला प्रचारक विराट ने रैली का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

फव्वारा चौक, कबाड़ी बाजार, बड़ा बाजार, गांधी चौक, गांधी चौक, शिव चौक, भिक्की मोड़, माजरा रोड, टंकी रोड, धीमानपुरा, पुराना डाकखाना, रेलवे रोड, शिव मूर्ति, वर्मा मार्केट, हनुमान धाम, मेरठ-करनाल रोड, विजय चौक होते हुए फिर से वीवी इंटर कॉलेज रोड पर पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में बाइक सवार कार्यकर्ता श्रीराम का जयघोष करते चल रहे थे। डीजे की धुन पर युवा नाचते-गाते हुए रैली निकाली गई। कई स्थानों पर फूल वर्षा कर रैली का स्वागत किया गया। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया और कुछ कार्यकर्ता हाथ में तलवार लिए हुए थे। रैली में हिमांक गर्ग, आदित्य चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, हिमांशु शर्मा, पुनीत द्विवेदी, जयदेव, अर्जुन, मनीष, अनुज धानिया आदि शामिल रहे।

शामली में श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र मन्दिर निर्माण निधि समर्पण व जनजागरण अभियान के दोरान ब

शामली में श्री राम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र मन्दिर निर्माण निधि समर्पण व जनजागरण अभियान के दोरान ब- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed