{"_id":"5b070a414f1c1ba36e8b4771","slug":"city-dwellers-in-distress","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी में जाम से बेहाल हुए शहरवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में जाम से बेहाल हुए शहरवासी
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
Updated Fri, 25 May 2018 12:23 AM IST
विज्ञापन
jam
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। गर्मी और ऊपर से शहर में रूट डायवर्जन ने बृहस्पतिवार को यात्रियों का हाल बेहाल कर दिया। करीब सवा तीन बजे मुख्यमंत्री रवाना हुए, तो उसके बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हो सकी। सीएम योगी की सभा होने के कारण पुलिस प्रशासन ने शहर का रूट डायवर्जन कर दिया था। जिसके मद्देनजर मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और मेरठ की ओर से आने वाली बसों को शहर के बाहर ही रोक दिया गया।
जिस कारण यात्री पैदल ही गर्मी में बस अड्डों तक पहुंचे। जिसके चलते भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा शहर में जाम लगने के कारण यात्री जाम में फंसे रहे। रैली में आई बसों को पार्किंग में ना करके कैराना रोड, झिंझाना रोड, मेरठ रोड, सहारनपुर रोड पर सड़क किनारे पार्क किया गया।
जिस कारण मोहल्लों में भी जाम लग गया और दुपहिया वाहन चालकों को अपने वाहनों को निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं, अधिकतर प्राइवेट बसें भाजपा की सभा में गईं हुई थी। जिस कारण यात्रियों को पूरा दिन सवारी नहीं मिली। मुजफ्फरनगर और कैराना बस अड्डा पर यात्रियों की भीड़ रही। वहीं, पुलिस ने जाम मुक्त रखने के लिए बृहस्पतिवार को ही मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और पानीपत की ओर से आने वाले भारी वाहनों को नगर से बाहर ही रोक दिया गया था। सवा तीन बजे सीएम के जाने के बाद ही ट्रैफिक छोड़ा गया। शाम तक पुलिस अधिकारी जाम को निकलवाने में लगे रहे।