फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   City ATMs empty or bad, how to withdraw cash sir

शहर के एटीएम खाली या खराब, कैश कैसे निकालें जनाब

Thu, 23 Sep 2021 12:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
City ATMs empty or bad, how to withdraw cash sir
शामली माजरा रोड पर बंद पड़ा आन्ध्रा बैंक का एटीएम। - फोटो : SHAMLI
शामली। बैंकों की भीड़ और लंबी लाइनों से बचने के लिए लोग एटीएम का रुख करते हैं, लेकिन शहर के ज्यादातर एटीएम अक्सर खराब पड़े रहते हैं या फिर उनमें कैश नहीं होता है। जिसकी वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मजबूरन बैंकों की लंबी लाइन में लगना पड़ता है, जिसमें भी काफी वक्त बर्बाद हो जाता है। रात में तो ज्यादातर एटीएम बंद हो जाते हैं। ऐसे में आपात स्थिति में काफी दिक्कत होती है।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर बजे स्टेट बैंक का झिंझाना रोड स्थित एटीएम खाली मिला। रुपये निकालने पहुंचे विनय तोमर ने बताया कि एटीएम में नकदी ही नहीं है। एटीएम में कार्ड लगाने के बाद पूरी प्रक्रिया करने पर सिर्फ पर्ची निकल कर आ रही है। माजरा रोड स्थित आंध्रा बैंक के एटीएम का शटर ही गिरा हुआ मिला। यहां पैसे निकालने पहुंचे विजय सचदेवा ने बताया कि उन्हें अपने बेटे के स्कूल की फीस जमा करनी थी। अब दूसरे एटीएम पर जाना पड़ेगा या फिर बैंक की लंबी लाइन में लगना पड़ेगा।
विज्ञापन

पालिका मार्केट में पीएनबी का एटीएम खराब मिला। यहां पैसा निकालने पहुंचे बहावड़ी निवासी अशोक मलिक ने बताया कि यह एटीएम कल भी खराब था। बैंकों के ये एटीएम शोपीस साबित हो रहे हैं। ग्राहकों की सुविधा देने के मामले में बैंकों की लापरवाही आए दिन सामने आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय चौक स्थित पंजाब एंड सिंध बैंक के एटीएम में कैश नहीं था। कैश निकालने पहुंचे ब्रजमोहन ने बताया कि एटीएम अक्सर खाली रहते हैं या फिर कोई खराबी आए दिन आ जाती है। बैंक अपने ग्राहकों को कई तरह के शुल्क तो वसूल लेते हैं, लेकिन सुविधा देने के मामले में जीरो ही रहते हैं। जल्दी में यदि किसी को पैसे की जरूरत पड़ती है तो उसे मुसीबत झेलनी पड़ती है।

एटीएम में नकदी के लिए पहले ही निर्देशित कर दिया गया था। एजेंसी के माध्यम से नकदी डाली भी जा रही है। जहां एटीएम खाली हो गए हैं, उनमें नकदी डलवा दी जाएगी। खराब पड़ी मशीनों को भी ठीक कराने के लिए निर्देशित किया जाएगा। - उमाशंकर गर्ग, अग्रणी जिला प्रबंधक

 खाली पडा स्टेट बैंक का एटीएम

खाली पडा स्टेट बैंक का एटीएम- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed