फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Choosing the uncontested dominant fixed Kandhla

कांधला में निर्विरोध प्रमुख चुनना तय

Sun, 07 Feb 2016 01:34 AM IST
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला Updated Sun, 07 Feb 2016 01:34 AM IST
विज्ञापन
 Choosing the uncontested dominant fixed Kandhla
शामली। ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव पर शामली के बाद कांधला में भी निर्विरोध प्रमुख चुना जाना तय हो गया है। कांधला में तीन नामांकन पत्र जमा हुए थे, जिनमें से दो नामांकन पत्र वापस ले लिए गए।
विज्ञापन


कांधला ब्लाक प्रमुख पद के लिए सपा एमएलसी वीरेंद्र सिंह के भतीजे हरविंदर सिंह जसाला, ओमवीर सिंह नाला और राजकुमार लिसाढ़ ने नामांकन पत्र जमा कराए थे। शनिवार को नामांकन पत्र वापसी का दिन था। दोपहर को राजकुमार लिसाड़ और ओमवीर सिंह नाला कांधला ब्लाक कार्यालय पहुंचे और अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। अब हरविंदर सिंह का निर्विरोध ब्लाक प्रमुख चुना जाना तय हो गया है।
विज्ञापन

इस दौरान ब्लाक कार्यालय पर हरविंदर सिंह अपने समर्थकों सहित मौजूद रहे। नगर पालिका कांधला चेयरमैन वाजिद हसन, पूर्व प्रमुख डॉ. विनोद मलिक, सतबीर मलिक, प्रधान वकील जंग आदि सहित अन्य लोग हरविंदर सिंह को         बधाई देने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पूर्व में शामली के ब्लाक प्रमुख पद पर जयदेव मलिक की पत्नी मुन्नी देवी का ही नामांकन पत्र जमा हुआ है। शामली ब्लाक प्रमुख भी निर्विरोध चुनी जानी तय हो गई हैं। रविवार को जिले भर में ब्लाक प्रमुख पद के लिए मतदान होना है, जिसमें एक ही नामांकन पत्र होने के कारण शामली और कांधला में प्रमुख पद पर विजेता की घोषणा महज औपचारिकता रह गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed