फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Children's health is improving with vegetables prepared in the kitchen garden

किचन गार्डन में तैयार सब्जियों से सुधर रही बच्चों की सेहत

Tue, 21 Dec 2021 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
Children's health is improving with vegetables prepared in the kitchen garden
कैराना। बदलूगढ़ के प्राथमिक विद्यालय के बच्चों की सेहत किचन गार्डन व औषधि वाटिका से सुधर रही हैं। हरे भरे गार्डन में सब्जियां उगाकर बच्चों को पौष्टिक आहार दिया जा रहा है। विद्यालय प्रबंध कमेटी ने किचन गार्डन में देसी खाद से हरी सब्जियां उगाई गई हैं। जिनका इस्तेमाल मिड-डे मील में किया जा रहा है।
विज्ञापन

कैराना ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय बदलूगढ़ में एक किचन गार्डन बनाया गया हैं। किचन गार्डन में पालक, मेथी, गाजर, मूली, शलगम, चना व सरसों देसी खाद की मदद से उगाए गए हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार सैनी ने बताया कि उनके विद्यालय में करीब 200 बच्चे हैं। जिनमें से 22 बच्चे गांव बदलूगढ़ के हैं। बाकी बच्चे कैराना नगर से 2 किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय आते हैं। विद्यालय में 5 अध्यापक हैं। उन्होंने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय के मिड डे मील में किचन गार्डन में देसी खाद की मदद से उगाई गई हरी सब्जियां बच्चों के भोजन में शामिल की जाती हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा औषधि वाटिका में औषधि युक्त पौधे भी लगाए गए हैं। विद्यालय के सभी अध्यापकों और बच्चों ने मिलकर किचन गार्डन में मौसमी सब्जियों के बीज बोए थे। अब हरी सब्जी पूरी तरह तैयार हो गई हैं। समय-समय पर मैन्यू के अनुसार मिड-डे मील में हरी सब्जियां बनती हैं। इससे बच्चों को पौष्टिक आहार प्राप्त होता हैं और उनका अच्छा पोषण होता है। जिस कारण सभी बच्चे स्वस्थ रहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed