फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Children's celebration on Children's Day, remembered Chacha Nehru

बाल दिवस पर बच्चों का धमाल, याद किए चाचा नेहरू

Sun, 14 Nov 2021 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 14 Nov 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
Children's celebration on Children's Day, remembered Chacha Nehru
शामली के हिंदू कन्या इन्टर कॉलेज में बाल दिवस पर आयोजित चित्र कला प्रतियोगिता में भाग लेती छात्र? - फोटो : SHAMLI
शामली। विद्यालयों में आजाद भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

रविवार को हिंदू कन्या इंटर कालेज में आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्मदिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाचार्या डॉ. दीपाली गर्ग व शिक्षिकाओं ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के चित्र पर पुष्पार्चन किया। प्रधानाचार्या ने छात्राओं को पंडित नेहरू के चरित्र के बारे में बताया गया। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। रॉयल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या निर्मला मलिक, उप प्रधानाचार्य विक्रांत राणा, शिक्षक और स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन

कांधला में रविवार को मोहल्ला शेखजादगान स्थित संत गोरखनाथ चिल्ड्रन एकेडमी स्कूल में बाल दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। शुभारंभ स्कूल की डायरेक्टर ऊषा मित्तल, प्रबंधक क्षितिज मित्तल, प्रधानाचार्य रंजना मित्तल ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने बाल दिवस पर पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। प्रधानाचार्य ने बताया कि पंडित नेहरू बच्चों से विशेष प्रेम रखते थे, इसलिए उन्हें चाचा नेहरू के नाम से भी संबोधित किया गया। इस दौरान विद्यालय में विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और उपहार का वितरण आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे देश का भविष्य होते हैं : ओमप्रकाश
शामली। श्री शाकंभरी सेवा ट्रस्ट शामली ने हिंदू कन्या इंटर कालेज में प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस मनाया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष ओमप्रकाश शर्मा ने कहा कि पंडित नेहरू हमेशा कहते थे कि बच्चे देश का भविष्य होते हैं। बच्चों के प्रति हर किसी को जागरूक होना चाहिए। ताकि एक सुंदर सुदृढ़ देश का निर्माण हो सके। ट्रस्ट के महामंत्री सुशील गौतम व अन्य वक्ताओं ने पंडित नेहरू के जीवन पर प्रकाश डालकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मौके पर राजकुमार शर्मा, बाबूखान, योगेश भारद्वाज, मनोज शर्मा, नरेंद्र शर्मा, सुभाष शर्मा, सुरेंद्र सरोहा, अरविंद शर्मा, अशोक मौजूद रहे। चित्रकला प्रतियोगिता का संचालन शिक्षिका नीरजा वर्मा और पुनिता राय द्वारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed