फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chief Minister Yogi Adityanath may come soon

आ सकते हैं मुख्यमंत्री, तैयारियों में जुटे अफसर

Sat, 22 Aug 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister Yogi Adityanath may come soon
जल्द आ सकते हैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

शामली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जल्द ही शामली आ सकते हैं। उनके संभावित दौरे को देखते हुए अफसरों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की समीक्षा के मद्देनजर अधिकारी रिकार्ड को दुरुस्त करने में जुट गए हैं। समीक्षा के लिए विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। इसके अलावा सीएम कुछ परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी कर सकते हैं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ अगस्त को सहारनपुर में आए थे। मुख्यमंत्री योगी ने वहां पर कोरोना संक्रमण पर रोकथाम के लिए अधिकारियों के साथ समीक्षा की थी। इस दौरान शामली से केवल गन्ना मंत्री सुरेश राणा ही वहां पहुंचे थे। अन्य नेताओं को कोरोना संक्रमण के कारण आने से रोक दिया गया था। गन्ना मंत्री के कहने पर ही मुख्यमंत्री ने शामली आने की इच्छा जताई थी। सीएम के संभावित दौरे को देखते हुए जिले के अधिकारी तैयारी में लगे हुए हैं। विभिन्न विभागों की समीक्षा के लिए रिपोर्ट तैयार हो रही है। योजनाओं की प्रगति के साथ ही 50 लाख रुपये की लागत से ऊपर के कार्यों में कितना काम हुआ, उपलब्ध धनराशि की क्या स्थिति है तथा कौन-कौन की परियोजनाएं शासन से बजट अवमुक्त नहीं होने की वजह से अटकी पड़ी हैं, इन सभी की सूचनाएं संकलित की जा रही हैं। संभावना जताई जा रही है कि सीएम यहां आकर समीक्षा के साथ ही पीएसी कैंप का शिलान्यास, जिला अस्पताल के उद्घाटन के साथ ही अन्य कई परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कर सकते हैं। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने बताया कि मुख्यमंत्री का दौरा संभावित है। इसलिए तैयारियां की जा रही हैं। अधिकारिक रूप से कोई कार्यक्रम नहीं आया। हालांकि कार्यक्रम मुख्यमंत्री के दौरे से एक-दो दिन पहले ही आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed