फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chief Minister's visit: IG PAC and Commissioner inspected the meeting place

मुख्यमंत्री का दौरा: आईजी पीएसी व कमिश्नर सहारनपुर ने किया सभास्थल का निरीक्षण

Wed, 03 Nov 2021 12:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Nov 2021 12:16 AM IST
विज्ञापन
Chief Minister's visit: IG PAC and Commissioner inspected the meeting place
कैराना के विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में सीएम दौरे को लेकर कमिश्नर सहारनपुर को जानकारी देते एसप? - फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। मुख्यमंत्री के दौरे के मद्देनजर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने कैराना में लगभग डेरा डाल दिया है। लगातार अधिकारियों के दौरे से जिला प्रशासन भी अलर्ट है। मंगलवार को आईजी पीएसी और मंडलायुक्त सहारनपुर ने सभा की तैयारियों को लेकर दौरा किया।
विज्ञापन

आईजी पीएसी अमित चंद्रा, कमिश्नर सहारनपुर डॉक्टर लोकेश एम. पीएसी छठी बटालियन के कमांडेंट आईपीएस चारू निगम, पीएसी 44वीं वाहिनी के कमांडेंट सूर्यकांत त्रिपाठी कैराना पहुंचे। जहां पर उन्होंने सबसे पहले पीएसी कैंप व फायरिंग रेंज की भूमि का निरीक्षण किया। जिसके बाद सभी उच्चाधिकारी शामली रोड स्थित विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में पहुंचे। जहां पर अधिकारियों ने डीएम जसजीत कौर व एसपी सुकीर्ति माधव से हेलीपैड व मुख्यमंत्री की जनसभा स्थल की तैयारियों को लेकर जानकारी ली।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि विजय सिंह पथिक डिग्री कॉलेज में ही मुख्यमंत्री की जनसभा होगी और यहीं पर हेलीपैड भी बनाया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने पीएसी कैंप की भूमि के शिलान्यास व अन्य योजनाओं का शिलान्यास करने के लिए कॉलेज में ही शिलापट बनवाने की जानकारी दी। वहीं उन्होंने अलीपुर रोड से कॉलेज की दीवार तोड़कर एक रास्ता वीआईपी तथा एक रास्ता आम लोगों के आने-जाने के लिए बनाने के बारे में बताया। एसपी द्वारा भी सीएम योगी के कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के लिए भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की जानकारी दी। इस दौरान एडिशनल एसपी ओपी सिंह, एसडीएम संदीप कुमार व ट्रैफिक इंचार्ज भंवर सिंह सहित आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैफिक पुलिस ने अलीपुर रोड का किया निरीक्षण
आईजी व कमिश्नर के निरीक्षण के बाद ट्रैफिक इंचार्ज भंवर सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ कॉलेज के बराबर में अलीपुर रोड पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने वीआईपी लोगों के वाहनों तथा आम लोगों के वाहनों के आने का रूट तैयार किया। बताया गया कि कॉलेज के बराबर में अलीपुर रोड से ही आने-जाने का रास्ता बनाया जाएगा।

कैराना में सीएम दौरे को लेकर अलीपुर रोड का निरीक्षण करते ट्रैफिक इंचार्ज भंवर सिंह

कैराना में सीएम दौरे को लेकर अलीपुर रोड का निरीक्षण करते ट्रैफिक इंचार्ज भंवर सिंह- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed