{"_id":"606760498ebc3ec4ac069284","slug":"cheating-on-holi-by-luring-it-with-cash-back-offer-shamli-news-mrt5327275106","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली पर कैश बैक ऑफर का लालच देकर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली पर कैश बैक ऑफर का लालच देकर ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। होली के मौके पर साइबर अपराधियों ने मोबाइल पर कैशबैक ऑफर का लालच देकर कई लोगों के खाते से रकम उड़ा ली। ठगी का शिकार होने की कई शिकायतें साइबर सेल को मिली हैं।
होली पर फोन पे, गूगल पे आदि के माध्यम से मोबाइल पर कैशबैक ऑफर का लालच लेकर ठगी करने के मामले सामने आए हैं। गांव कुड़ाना निवासी बिल्लू ने बताया कि होली के मौके पर उसे 549 रुपये का कैशबैक ऑफर मिला, जिसमें बैंक में राशि जमा करने के लिए लिंक पर क्लिक करने के लिए कहा गया। बिल्लू के मुताबिक उसने लिंक पर क्लिक कर जैसे ही यूपीआई पिन डाला, उसके खाते में रुपये जमा होने के बजाए 549 रुपये कट गए। इसी तरह हनुमान रोड निवासी युवक ने भी इसी तरह खाते से रुपये निकलना बताया है। साइबर सेल के प्रभारी कर्मवीर सिंह ने बताया कि गूगल पे, फोन, पेटीएम आदि पर साइबर अपराध के शातिर कैैशबैक ऑफर का लालच देकर लिंक भेजते हैं और खाते से रकम उड़ाने में सफल हो जाते हैं। ऐसे मामलों में लोगों को सावधानी बरतें और तुरंत साइबर सेल को सूचना दें,ताकि ठगी होने से बचा जा सके।
--
कैशबैक संबंधी लिंक व नोटिफिकेशन को लेकर सावधानियां
1-कैश बैक संबंधी आने वाले लिंक पर कभी भी उसकी सत्यता परखे बिना क्लिक न करें। इस तरह के लिंक पर क्लिक करने से आपका कीमती डाटा चोरी हो सकता है।
2-लिंक की सत्यता जानने के लिये लिंक को कॉपी करके गूगल पर सर्च करने के बाद उसकी सत्यता आसानी से जान सकते है।
3-लालच भरे ऑफर वाले लिंक हमेशा ठगी करने के उददेश्य से बनाए जाते हैं।
4- लिंक में जिस कंपनी से ऑफर देना बताया जाता है, तो उस कंपनी की अधिकृत बेवसाइट पर जाकर ऑफर की सत्यता को जानें।
5-अनजान व्यक्ति आपको अगर लालच भरा ऑफर भेज रहा है तो उसके अंदर उसका स्वार्थ निहित रहता है। आज के समय में बिना स्वार्थ के कोई भी व्यक्ति किसी को फ्री कुछ भी नहीं देता।
विज्ञापन
6-लालच भरे लिंक पर क्लिक करने के बाद बैंक खाता संबंधी कोई जानकारी मांगता है। भूलकर भी बैक संबंधी जानकारी न भरें।
7-अगर लिंक पर क्लिक करने के बाद ठगी के शिकार हो गए हैं तो तुरंत अपने बैंक खाता का डेबिट फ्रीज कराएं और बैंक स्टेटमेंट सहित साइबर सेल मेें तुरंत संपर्क करें। इसकी सूचना शामली साइबर सेल के मोबाइल नंबर 7839866102 पर भी दे सकते हैं।