फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   cheated as electricity officer

बिजली अधिकारी बनकर ठगे हजारों रुपये

Sun, 03 Oct 2021 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
cheated as electricity officer
झिंझाना। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने कथित रूप से बिजली अधिकारी बनकर ग्रामीण के हजारों रुपये ठग लिए। पीड़ित ने मुख्यमंत्री समेत पुलिस के अधिकारियों से शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव फतेहपुर निवासी तैय्यब ने शिकायती पत्र में बताया कि उस पर विद्युत निगम का 1.80 लाख रुपये का बिल बकाया होने की वजह से कनेक्शन कट गया था। आरोप है कि उसके एक पड़ोसी ने अपने कथित बिजली अधिकारी रिश्तेदार नौशाद के माध्यम से सवा लाख रुपये में मामला खत्म करने की बात कही थी। अधिकारी उत्तर प्रदेश सरकार लिखी एक बुलेरो गाड़ी में आकर रुपये ले गया था। आरोप है कि उसने मात्र 27800 की रसीद देकर कनेक्शन जुड़वा कर लाइट भी चालू करवा दी थी। कुछ समय बाद ही विद्युत निगम की टीम ने छापा मारा और उसके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया। जेल से आने के बाद उसने कई आदमियों से अपने इस समस्या को रखा तो थोड़ा दबाव बनाने के बाद कथित बिजली अधिकारी ने मात्र 40 हजार लौटाए। तैय्यब का आरोप है कि 61 हजार रुपये मांगने पर वह गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस अधिकारी मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed