फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chaudhary Mahendra Singh Tikait's statue will be installed

बाबा टिकैत की प्रतिमा होगी स्थापित -प्रतिमा स्थापना के लिए हुआ भूमि पूजन, विधायक ने रखी आधार शिला

Tue, 11 Feb 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Feb 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Chaudhary Mahendra Singh Tikait's statue will be installed
शामली आर के इन्टर कॉलेज में हवन करते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : SHAMLI
चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा होगी स्थापित
विज्ञापन

शामली। शहर के राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज के मुख्य गेट के बराबर में भाकियू के संस्थापक अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा स्थापना के लिए कालेज में भूमि पूजन और शिलान्यास भाजपा विधायक तेजेंद्र निर्वाल द्वारा किया गया।

सोमवार को शहर के करनाल रोड स्थित राष्ट्रीय किसान इंटर कालेज के मार्केट में सुबह दस बजे भाकियू के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की प्रतिमा स्थापना के लिए हवन भूमि पूजन आयोजित किया गया। पंडित ने विधि विधान से भाजपा विधायक तेजेंद्र सिंह निर्वाल और भाकियू नेताओं के माध्यम से भूमि पूजन संपन्न कराया गया। विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने प्रतिमा का शिलान्यास किया। भाकियू जिलाध्यक्ष कपिल खाटियान ने बताया कि बाबा टिकैत की प्रतिमा स्थापित करने के लिए कालेज की प्रबंध समिति बैठक में प्रस्ताव पारित कर चुकी है। तीन दिन पहले प्रंबध समिति का स्वीकृति पत्र भाकियू संगठन को प्राप्त हुआ है। तीन माह में भाकियू कार्यकारिणी अपने खर्च पर बाबा टिकैत की प्रतिमा स्थापित करेगी। भूमि पूजन समारोह में भाकियू के प्रदेश प्रवक्ता कुलदीप पंवार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मेनपाल चौहान, जिला उपाध्यक्ष संजीव राठी, नगर अध्यक्ष योगेंद्र पंवार, अमरीश, लाखन सिंह, आमिर राव, गयूर हसन, मुनव्वर हसन, दीपक शर्मा, कंवरपाल, नरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, राजीव शास्त्री, राजेंद्र विदुर, देशपाल सिंह, मुन्ना चौधरी, जयपाल सिंह मलिक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed