फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Chaudhary Jayant Singh says government is adopting repressive policies

Shamli: यूपी में बुलडोजर की कार्रवाई पर चौधरी जयंत ने साधा निशाना, बोले-दमनकारी नीतियां अपना रही सरकार

Tue, 05 Jul 2022 02:02 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 05 Jul 2022 02:02 PM IST
सार

रालोद अध्यक्ष चौधरी जयंत आज शामली पहुंचे। यहां उन्होंने यूपी में बुलडोजर की कार्रवाई की भर्त्सना करते हुए अनुचित बताया। उन्होंने कहा कि सरकार दमनकारी नीतियां अपना रही है। बता दें कि शामली के बहावड़ी में अपने चबूतरे पर बुलडोजर चलता देख बुजुर्ग की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
Chaudhary Jayant Singh says government is adopting repressive policies
शामली पहुंचे जयंत चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शामली में रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा सरकार दमनकारी नीतियां अपना रही है और क्रूरता का परिचय दे रही है। बहावड़ी में जो घटना हुई वह नंगा नाच है। उनकी संवेदना पीड़ित परिवार के साथ है और उनकी मांग का वे समर्थन करते हैं। पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

विज्ञापन


दो दिन पहले शनिवार को गांव बहावड़ी में ओमपाल सिंह के घर के बाहर बने चबूतरे को बुलडोजर से तोड़ने के दौरान बुजुर्ग हरदन सिंह की मौत हो गई थी। सोमवार को पूर्वान्ह 11 बजे रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी गांव बहावड़ी पहुंचे और मृतक परिवार के लोगों से मिले और घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन


इस दौरान रालोद अध्यक्ष ने कहा कि सरकार क्रूरता का परिचय दे रही है और दमनकारी नीति अपना रही है। यह सरकार निर्माण तो करा नहीं पा रही है और जो वर्षों पहले के निर्माण है, उन पर बिना किसी सुनवाई के, बिना नोटिस दिए बुलडोजर चलवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Murder: सोते हुए किसान की बेरहमी से हत्या, फावड़े से किए कई वार, डॉग स्क्वाड ने कराया हत्याकांड का खुलासा

उन्होंने कहा कि अब गांवों में भी बुलडोजर पहुंच गया है। यहां बड़ी बात ये है कि 94 साल के बुजुर्ग हरदन सिंह का परिवार इस घटना से आहत है। इस परिवार की समाज में अच्छी छवि है और गांव के विकास में इस परिवार का योगदान रहा है। इस घटना के दौरान बुजुर्ग की मृत्यु हुई है। इस परिवार के साथ अमानवीय व्यवहार हुआ है। सरकारी बुलडोजर चल रहा था, उस दौरान एक अच्छे भले व्यक्ति की तबियत बिगड़ गई और उनकी मृत्यु हो रही थी, उसे देखते हुए भी बाबा का बुलडोजर नहीं थमा जबकि यहां पर अधिकारी भी मौजूद थे।


ऐसे में अधिकारियों को उस व्यक्ति के इलाज की व्यवस्था करानी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जयंत चौधरी ने कहा कि जो क्रूर शासक है, उसका भी जनता के हाथों से समाधान होना चाहिए। इस घटना के जो भी जिम्मेदार अधिकारी है और जो दोषी है, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए।

उन्होंने बुलडोजर की कार्रवाई के सवाल पर कहा कि मकान कोई जुर्म थोड़े ही करता है, उसमें परिवार रहता है। अगर कोई अपराधी है तो उसके खिलाफ कानून की धारा के तहत कार्रवाई होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed