{"_id":"127576cf23ce351627c099004e02123d","slug":"chaturdasi-devotees-descended-on-the-temple-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चतुर्दशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चतुर्दशी पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
शामली/ ब्यूरो/ अमर उजाला
Updated Tue, 27 Oct 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। चतुर्दशी पर जिले भर में दुर्गा मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना हुई। इस दौरान कई स्थानों पर मेलों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। चौसाना के गांव गढ़ी हसनपुर के मां दुर्गा के मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद सोमवार सुबह करीब तीन बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। इसके साथ ही मेले का शुभारंभ हो गया।
शामली के मोहल्ला राजूवाला में बाला सुंदर देवी मंदिर पर विशेष पूजा अर्चना हुई। इस दौरान मंदिर परिसर में मेले का आयोजन किया गया। मेले में श्रद्धालुओं ने खरीददारी की। श्रद्धालुओं ने मंदिर में प्रसाद चढ़ाकर मन्नतें मांगी।
चौसाना के गांव गढ़ी हसनपुर में मां दुर्गा मंदिर में मेले का आयोजन किया गया।
सोमवार को सुबह दो बजे से विद्वान पंडितों द्वारा यज्ञ कर पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद करीब तीन बजे पूजन समाप्ति के बाद मंदिर में मां के भवन को श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोला गया। सुबह से शाम तक मंदिर में भारी भीड़ उमड़ी रही। इस दौरान श्रद्धालुओं ने लाइन में लगकर पूजा की और मन्नतें मांगी। मंदिर समिति के मुताबिक करीब एक लाख से अधिक भक्तों ने मां के दर्शन किए। मेले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पीएसी तैनात की गई थी।
विज्ञापन
जलालाबाद के प्राचीन सिद्धपीठ मां दुर्गा देवी मंदिर पर चतुर्दशी पर लगे मेले में मां के भक्तों की भारी भीड़ पहुंची। भक्तों ने मां के दरबार में पहुंचकर प्रसाद, चुनरी नारियल के साथ चांदी के छतर आदि चढ़ाकर मन्नतें मांगीं। इस दौरान मंदिर में लगे मेले में बच्चों ने झुलों, मौत का कुआं का लुत्फ लिया तथा बाजार में खिलौनों की दुकानों से जमकर खरीदारी की।
इसके अलावा मां काली देवी की ज्योत की मंगला आरती की शोभायात्रा मोहल्ला आर्यनगर निकट जैन मंदिर अंशुल कोरी के यहां से ज्योत की शोभायात्रा प्रारंभ हुई। शोभायात्रा जैन मंदिर आर्य समाज चौक, हलवाई हट्टा, रामलीला भवन, मेन रोड होते हुए दुर्गा देवी मंदिर पहुंची, जहां पर मां दुर्गा काली की भव्य मंगला आरती उतारी।