फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Charge of BSA assigned to Ishkalal

Shamli News: बीईओ इशकलाल को सौंपा कार्यवाहक बीएसए का प्रभार

Tue, 07 Feb 2023 07:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 07 Feb 2023 07:41 PM IST
विज्ञापन
Charge of BSA assigned to Ishkalal
- बीएसए राहुल मिश्रा के इलाहाबाद जाने पर पहले बीईओ ऊन को दिया था प्रभार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

शामली। एक सप्ताह पहले बीएसए कार्यालय के लिपिक परिश्रम सैनी को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार होने के बाद से बीएसए राहुल मिश्रा इलाहाबाद न्यायालय में विभागीय कार्यों के मामले में गए हुए हैं। बीएसए का प्रभार पहले खंड शिक्षा अधिकारी ऊन को दिया गया था। उन्होंने प्रभार संभालने में असमर्थता जताए जाने पर अब थानाभवन के खंड शिक्षा अधिकारी इशकलाल को बीएसए का प्रभार सौंपा गया है।
पिछले सप्ताह बृहस्पतिवार को भ्रष्टाचार निवारण संगठन थाना सहारनपुर की टीम ने निलंबित सहायक अध्यापिका रीना देवी से बहाल करने की एवज में एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए बीएसए कार्यालय के लिपिक परिश्रम सैनी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। इस मामले में सहारनपुर के थाना प्रभारी महेश दूबे की तरफ से आदर्श मंडी थाना शामली पर परिश्रम सैनी व बीएसए राहुल मिश्रा के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

रिपोर्ट दर्ज होने के बाद से बीएसए राहुल मिश्रा उच्च न्यायालय इलाहाबाद में विभागीय कार्य होना बताकर गए हुए हैं। उनके स्थान पर बीएसए का प्रभार खंड शिक्षा अधिकारी ऊन विश्वास कुमार को दिया गया था। उन्होंने स्वास्थ्य ठीक न होने के कारण बीएसए का प्रभार संभालने में असमर्थता जाते हुए डीएम जसजीत कौर को पत्र भेज दिया था। इनके बाद अब थानाभवन के खंड शिक्षा अधिकारी इशकलाल को बीएसए का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed