फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   chardrshekar ki girftaari par gussai bheem army

चंद्रशेखर की गिरफ्तारी पर गुस्साई भीम आर्मी  

Sat, 29 Dec 2018 11:26 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Sat, 29 Dec 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
chardrshekar ki girftaari par gussai bheem army
file - फोटो : amarujala
भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर की मुंबई में गिरफ्तारी के विरोध में भीम आर्मी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पहुंचकर हंगामा करते हुए प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन डीएम को ज्ञापन सौंपकर चंद्रशेखर की रिहाई की मांग उठाई। इस दौरान भीम आर्मी कार्यकर्ताओं द्वारा कलक्ट्रेट में हंगामा करने की सूचना पर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट रहा।
विज्ञापन

चंद्रशेखर की गिरफ्तारी जैसे ही भीम आर्मी कार्यकर्ताओं को लगी, तो उनमें आक्रोश फैल गया। दोपहर को कार्यकर्ता एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और प्रदर्शन किया। कहा कि चंद्रशेेखर और वहां के स्थानीय आर्मी कार्यकर्ताओं को मुंबई पुलिस ने रैली करने से रोका और उन्हें एक होटल में नजरबंद करके रखा गया है। वहां की पुलिस का ये रवैया संविधान के खिलाफ है। संविधान सबको अपनी बात रखने का अधिकार देता है, लेकिन वहां की पुलिस ने इसका उल्लंघन किया है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि ये उत्पीड़न बर्दाश्त नही होगा। लोकतांत्रिक देश में ये सब सहन नहीं होगा। उधर, भीम आर्मी कार्यकर्ताओं का कहना है कि चंद्रशेखर मुंबई में रैली करना चाह रहे थे। प्रशासन ने अनुमति भी दी थी लेकिन इसके बावजूद चंद्रशेखर और कार्यकर्ताओं को रैली स्थल पर जाने से रोका गया। महाराष्ट्र पुलिस ने आर्मी कार्यकर्ताओं के साथ दुर्व्यवहार किया है। कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन डीएम को दिया। चेतावनी कि यदि चंद्रशेखर और स्थानीय कार्यकर्ताओं की जल्द रिहाई नहीं हुई और उनकी मांगे नहीं मानी गई तो आर्मी शांतिपूर्वक सांकेतिक गिरफ्तारी देगी।
विज्ञापन


पुलिस और खुफिया तंत्र भी अलर्ट
शामली। भीम आर्मी के विरोध प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन भी अलर्ट हो चुका है। सभी थानों को चौकस किया गया है। इसे लेकर आर्मी की गतिविधियों पर नजर रखने को कहा गया है। खुफिया तंत्र भी इसे लेकर सक्रिय हो गया है। एसपी अजय कुमार ने लखनऊ से बताया कि एहतियातन थानाध्यक्षों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed