फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   changing weather patterns

- पल- पल बदला मौसम का मिजाज -सुबह बादल छाए, दोपहर में निकली धूप,शाम को मौसम हुआ सामान्य

Sun, 13 Jun 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
changing weather patterns
पल-पल बदलता मौसम का मिजाज
विज्ञापन

शामली। शनिवार की शाम तेज हवाओं और बूंदाबांदी के बाद रविवार दिन निकलते ही आकाश में बादल छाए गए। सुबह दस बजे के बाद हल्की धूप निकली। बादल छंट जाने के बाद शाम को मौसम सामान्य हो गया।

शनिवार की रात आठ बजे के बाद तेज हवाओं के चलने और बूंदाबांदी होने के बाद पूरी रात मौसम ठंडा हो गया। आम नागरिकों को गर्मी से मामूली राहत मिल पाई। रविवार को दिन निकलते ही सुबह आकाश में बादल छाए गए। कई घंटों के घने बादलों के बाद धूप निकली। दोपहर होते- होते बादल छंटने लगे। धूप निकलने से मौसम सामान्य हो गया। पिछले 24 घंटों में दिन और रात के तापमान में दो- दो डिग्री सेल्सियस तापमान में बढ़ोतरी हुई। दिन का तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अगले 24 घंटों में दिन का दो डिग्री सेल्सियस तापमान लुढ़केगा। कृषि विज्ञान केंद्र बघरा और मुजफ्फरनगर के निदेशक डॉक्टर पीके सिंह ने बताया कि रविवार से लेकर बृहस्पतिवार तक अगले पांच दिन तक आकाश में बादल और बूंदाबांदी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed