{"_id":"60675aa28ebc3ee63965efb5","slug":"certificates-were-being-hacked-after-the-website-of-the-municipality-was-hacked-shamli-news-mrt532721323","type":"story","status":"publish","title_hn":"पालिका की वेबसाइट हैक कर बनाए जा रहे थे प्रमाण पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पालिका की वेबसाइट हैक कर बनाए जा रहे थे प्रमाण पत्र
विज्ञापन
कैराना (शामली)। नगर पालिका की वेबसाइट हैक कर जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र बनाने के मामले में पुलिस ने पांच नामजद व 200 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। एक कंप्यूटर सेंटर संचालक को गिरफ्तार किया गया है। फेसबुक पर एक ग्रुप बनाकर कंप्यूटर सेंटर संचालकों से संपर्क किया गया तथा उनके माध्यम से आवेदन कराकर जन्म एवं मृत्यु प्रमाणपत्र बनाए गए। कैराना में 42 प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं, जिनका कार्यालय में मिलान करने पर उनसे जुड़े दस्तावेज नहीं मिले।
नगर पालिका में जन्म-मृत्यु का रजिस्ट्रेशन करने के बाद उनका डाटा नगर पालिका की वेबसाइट पर अपलोड किया जाता है। ऑनलाइन तैयार हुआ प्रमाणपत्र आवेदक को दिया जाता है। साथ ही उसे नगर पालिका के रजिस्टर में भी दर्ज किया गया जाता है। बृहस्पतिवार को पालिका की वेबसाइट से डाटा लेकर उसे रजिस्टर में दर्ज किया जाने लगा तो बड़ी गड़बड़ी सामने आई। 42 जन्म प्रमाणपत्र ऐसे मिले, जिनका पालिका में रजिस्ट्रेशन ही नहीं हुआ लेकिन उन्हें तहसील के आसपास कंप्यूटर सेंटर संचालकों ने जारी कर दिया था। वेबसाइट पर उनका सीरियल नंबर भी था। बड़े घोटाले का पता चलने पर नगर पालिका के जन्म-मृत्यु लिपिक जुल्फिकार अली व असलम ने एसडीएम उद्भव त्रिपाठी को मामले से अवगत कराया। एसडीएम के निर्देश पर जुल्फिकार अली ने वसीम निवासी मोहल्ला इकरामपुरा, संदीप, कृष्णपाल, श्रवण व दीपक निवासीगण मोहल्ला आलकला तथा 200 अज्ञात के विरुद्घ कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी प्रेमवीर राणा ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी कृष्णपाल निवासी मोहल्ला आलकला को शुक्रवार सुबह कचहरी गेट से गिरफ्तार कर लिया।
-----
गिरोह के तार झारखंड तक जुड़े होने की आशंका
कैराना। मुकदमे के विवेचक एसआई राजेश कुमार ने बताया कि इस मामले में मास्टरमाइंड ने एक माह पहले फेसबुक पर ग्रुप बनाकर आफर दिया कि 100 रुपये में तुरंत जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनाए जाते हैं। संपर्क के लिए मोबाइल नंबर भी दिया। ग्रुप के संपर्क में आए लोगों ने पहले ट्रायल के तौर पर 100 रुपये आनलाइन भुगतान करके प्रमाणपत्र बनवाए जो नगर पालिका की वेबसाइट पर भी दिखे। सात मार्च 2021 को जारी किया गया क्षेत्र का पहला जन्म प्रमाणपत्र अलकमा पुत्री मुकर्रम निवासी मसूरा थाना झिंझाना था। इसके साथ ही साद अंसारी निवासी अफगानान, असद अंसारी निवासी कैराना, इनायत निवासी छड़ियान व आरिफ निवासी दरबार खुर्द सहित कैराना क्षेत्र में 42 जन्म प्रमाणपत्र जारी किए गए। गिरोह के मास्टर माइंड व उसके साथियों को पकड़ने के लिए साइबर सेल की सहायता ली जा रही है। मास्टरमाइंड के तार झारखंड तक जुड़े होने की संभावना जताई जा रही है।