फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Centers fixed for oral examination

मौखिक परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण

Thu, 16 Jun 2022 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Centers fixed for oral examination
शामली। आरके पीजी कॉलेज शामली के प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ द्वारा मुख्य परीक्षा 2022 के लिए कॉलेज के व्यक्तिगत (प्राइवेट) रूप से पंजीकृत विद्यार्थियों की मौखिक परीक्षा के लिए केंद्रों का निर्धारण किया गया है।
विज्ञापन

बीकॉम तृतीय वर्ष वाणिज्य, एमकॉम द्वितीय वर्ष वाणिज्य, एमए द्वितीय वर्ष की अंग्रेजी व हिंदी की परीक्षा विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना में होगी। एमए द्वितीय वर्ष संस्कृत की दिगंबर जैन कॉलेज बड़ौत व गणित की मेरठ कॉलेज मेरठ में होगी।
विज्ञापन

एमए द्वितीय वर्ष इतिहास, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र की मौखिक परीक्षा विजय सिंह पथिक राजकीय महाविद्यालय कैराना में होगी। एमए द्वितीय वर्ष दर्शन शास्त्र की मेरठ कॉलेज मेरठ में, शिक्षा शास्त्र की जेवी जैन कॉलेज सहारनपुर, अर्थशास्त्र की वीवी कॉलेज शामली और सैन्य शास्त्र की मौखिक परीक्षा मेरठ कॉलेज मेरठ में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि संबंधित विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने निर्धारित परीक्षा केंद्र से परीक्षा तिथि की जानकारी प्राप्त कर पहले वर्ष का प्रवेशपत्र और पूर्व वर्ष की अंक तालिका के साथ समय पर पहुंचकर मौखिक परीक्षा सम्मलित हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed