फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Celebration celebrated on formation of BJP government

भाजपा की सरकार बनने पर मनाया जश्न

Sat, 12 Mar 2022 12:41 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Mar 2022 12:41 AM IST
विज्ञापन
Celebration celebrated on formation of BJP government
कांधला में रेलवे रोड पर भाजपा सरकार बनने के बाद हलवे का वितरण करते पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम। - फोटो : SHAMLI
भाजपा की सरकार बनने पर मनाया जश्न
विज्ञापन

कांधला। भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की दोबारा बहुमत की सरकार बनने पर मिष्ठान वितरित कर एक-दूसरे को बधाई दी। बृहस्पतिवार रात्रि दीप जलाकर जश्न मनाया।
शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की सरकार बनने पर कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने मंदिर में भंडारे के आयोजन के साथ ही मिष्ठान वितरण कर एक-दूसरे को बधाई दी। पूर्व चेयरमैन हाजी इस्लाम के साथ व्यापारी जितेंद्र सैनी के नेतृत्व में रेलवे रोड स्थित सोनू हलवाई की दुकान के समीप मिष्ठान वितरण किया गया। मुख्य बाजार, बस स्टैंड, कैराना बस स्टैंड के साथ ही व्यापारी वर्ग को भी मिठाई वितरित की और बधाई दी। बृहस्पतिवार रात कार्यकर्ताओं ने नगर के पूर्वी यमुना नहर स्थित सिद्ध पीठ मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने घी के 500 दीपक जलाकर दीपोत्सव मनाया।
विज्ञापन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंदिर प्रांगण में प्रसाद वितरण कर प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने पर खुशी व्यक्त की। इस दौरान अरुण अग्रवाल, सचिन गोयल, सनोज, कन्हैया, अमित, लोकेश, जितेंद्र, रिकी, काला, संजीव अडवाणी, वरुण जैन, अंकुर अग्रवाल, विपिन गुप्ता, सुभाष सैनी, हरिमोहन चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed