फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Celebrated the birth anniversary of Maa Shakambhari Devi

मां शाकंभरी देवी का जन्मोत्सव मनाया

Tue, 18 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Celebrated the birth anniversary of Maa Shakambhari Devi
जलालाबाद के दुर्गा देवी मंदिर में मां शाकंभरी जयंती पर केक काटते श्रद्धालु। - फोटो : SHAMLI
मां शाकंभरी देवी का जन्मोत्सव मनाया
विज्ञापन

शामली/बाबरी/जलालाबाद। जिले में मां शाकंभरी देवी जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर जगह-जगह विशाल भंडारे आयोजित किए गए। मां शाकभंरी देवी सेवा समिति की ओर से श्रद्धालुओं की एक बस मां के दर्शनों के लिए रवाना हुई। संस्था के अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार बंसल, सचिव डॉ. उमेश कुमार ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। इस मौके पर इंजीनियर वीरेंद्र बालियान, राकेश गर्ग, महेश गर्ग, सचिन गर्ग, राजेंद्र गुप्ता, अजय गर्ग, मेघश्याम, सुदेश, मनोज कपूर, रविंद्र कुमार, मुकेश जैन आदि मौजूद रहे।
शहर के अग्रसेन पार्क समेत कई स्थानों पर कढ़ी चावल और हलवे का प्रसाद वितरित किया गया। बाबरी कस्बे में व्यापारियों ने सोमवार को माता शाकंभरी जयंती धूमधाम से मनाई। मुख्य बाजार में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सेठ कीर्तिचंद, बबलू मित्तल, सुबोध कुमार गोयल, हरीश मित्तल, प्रवीण कुमार, सतीशचंद, श्रवण कुमार सिंघल, विपिन कुमार सिंघल, रोहित गोयल आदि मौजूद रहे। जलालाबाद क्षेत्र के प्राचीन सिद्ध पीठ श्री दुर्गा देवी मंदिर में गन्ना मंत्री सुरेश राणा की पत्नी नीता राणा व जिला पंचायत सदस्य डॉ. नीरज सैनी ने माता की प्रतिमा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। मंदिर प्रांगण में यज्ञ में पंडित चंद्र मोहन शास्त्री ने यजमान लाला उपेंद्र गुप्ता-रीना गुप्ता, आदेश गर्ग- रितु गर्ग, सुभाष शर्मा, ममता गर्ग से मंत्रोच्चार के साथ आहुति दिलाई।
विज्ञापन

हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. यशपाल शर्मा ने मां शाकंभरी जन्मोत्सव पर केक काटा। मंदिर के पुजारी पंडित चंद्र मोहन शास्त्री ने मां शाकंभरी का महिमा का बखान किया। कार्यक्रम में भंडारे का भी आयोजन किया गया। इस दौरान लाला बृजमोहन सिंघल, रविंद्र गर्ग, संजीव अग्रवाल, बबली कश्यप, डॉ. शिवकुमार शर्मा, नरेश गोयल, अंकित गोयल, नीतीश गर्ग, राजकुमार कंसल, गुलशन, सतीश कश्यप, बग्गा, नरेश शर्मा, रोमिल मित्तल, सुभाष सैनी, राजेश सैनी, राहुल सैनी, नरेश नारंग, सुनहरा कोरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed