फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Celebrate Eid ul Azha with peace and harmony

शांति सौहार्द से मनाए गए ईद उल अजहा का पर्व

Sat, 17 Jul 2021 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Celebrate Eid ul Azha with peace and harmony
शांति सौहार्द से मनाएं ईद उल अजहा
विज्ञापन

शामली/गढ़ीपुख्ता/थानाभवन। ईद उल अजहा व कांवड़ यात्रा को लेकर थानों में शांति समिति की बैठक हुई। लोगों से कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करते हुए शांति एवं सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई।
शहर कोतवाली में सीओ सिटी प्रदीप सिंह ने शांति समिति की बैठक में कहा कि ईद उल अजहा के त्योहार को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं और कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करें। कांवड़ यात्रा के बारे में शासन की गाइड लाइन जो भी होगी, उससे सभी को अवगत कराया जाएगा। इस अवसर पर निशिकांत संगल, घनश्याम पारचा, सन्नी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

गढ़ीपुख्ता थाने पर सीओ थानाभवन अमित सक्सेना ने लोगों से ईद उल अजहा के त्योहार शांतिपूर्ण मनाने की अपील की। 21 जुलाई को ईद उल अजहा पर साफ-सफाई एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा। इस अवसर पर गढ़ीपुख्ता चेयरमैन अली हसन, बबल कुरैशी, राजेंद्र शर्मा, नीरज जैन, प्रह्लाद सिंह, जितेंद्र, बिलाल चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाभवन थाने पर आयोजित शांति समिति की बैठक में सीओ अमित सक्सेना ने कोरोना बीमारी से बचाव के लिए नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए। कहा कि आगामी त्योहार शांति के साथ मनाएं। उन्होंने लोगों से मास्क लगाने व सोशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए कहा। इस अवसर पर बंटी सिंह, विनोद सैनी, ऋषिपाल सैनी, अशोक कुमार, देवेंद्र, असलम, डॉ. फोजान, मुफ्ती उजेफा, नवाब, रणवीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed