फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   CBSE compartment exam from today, preparations complete

सीबीएसई की कंपार्टमेंट परीक्षा आज से, तैयारियां पूर्ण

Tue, 22 Sep 2020 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
CBSE compartment exam from today, preparations complete
शामली में परीक्षा से पूर्व स्कूल कक्ष को सैनिटाइज करता कर्मचारी। - फोटो : SHAMLI
शामली। सीबीएसई हाईस्कूल और इंटर की कंपार्टमेंट परीक्षाएं आज से शुरू हो रही हैं। परीक्षा के लिए जिले में दो केंद्र बनाए गए हैं। दोनों कक्षाओं के करीब 800 छात्र-छात्राएं कंपार्टमेंट परीक्षा देंगे। केंद्रों पर कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज कराकर सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन

जनपद में सीबीएसई के 33 स्कूल हैं। इन स्कूलों के हाईस्कूल और इंटर के करीब 800 बच्चों ने कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन किया है। मंगलवार से कंपार्टमेंट परीक्षा शुरू होगी, जो 29 सितंबर तक चलेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक परीक्षा होगी। जिला मुख्यालय पर सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल और स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। स्कॉटिश इंटरनेशनल स्कूल की प्रधानाचार्या आशु त्यागी ने बताया कि पहले दिन केंद्र पर सात स्कूलों करीब 100 छात्र-छात्राएं परीक्षा देंगे। परीक्षा के लिए तैयारी पूरी कर ली गई है। पहले दिन नौ कक्ष में परीक्षा होगी। परीक्षा कक्षों को सैनिटाइज और सीटिंग प्लान तैयार कर लिया गया है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सीबीएसई की गाइड लाइन के अनुसार परीक्षा के लिए तैयारी की गई है। सिल्वर बेल्स पब्लिक स्कूल शामली के प्रधानाचार्य डा. एके गोयल ने बताया कि पहले दिन मंगलवार को करीब 200 छात्र-छात्राएं कंपार्टमेंट की परीक्षा देंगे। इसके लिए 21 परीक्षा कक्ष तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

हाईस्कूल में आज सामाजिक विज्ञान की परीक्षा
शामली। मंगलवार को कंपार्टमेंट परीक्षा के पहले दिन हाईस्कूल में सोशल साइंस और इंटर में पॉलिटिकल साइंस, इकोनोमिक्स, मैथ्स, फिजिक्स, फिजिकल एजुकेशन और एकाउंटेंसी की परीक्षा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

45 मिनट पहले से शुरू होगी एंट्री
कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंस के साथ थर्मल स्क्रीनिंग और हैंड सैनिटाइजेशन के बाद केंद्र में छात्रों को एंट्री दी जाएगी। केंद्र के बाहर भीड़ इकट्ठी न हो इसके लिए 45 मिनट पहले से केंद्र में एंट्री देने की व्यवस्था बनाई गई है। छात्रों को गेट के बाहर दो गज की दूरी बनाए रखने की व्यवस्था की जाएगी।
परीक्षा के लिए सीबीएसई की मुख्य गाइड लाइन
- एक कक्ष में अधिकतम 12 छात्र परीक्षा देंगे।
- एक परीक्षा कक्ष में दो शिक्षकों की ड्यूटी रहेगी।
- परीक्षा में छात्रों के मुंह के सामने आने के बजाए पीछे से या साइड से शिक्षक अपना कार्य करेंगे।
- छात्र 50 एमएल की हैंड सैनिटाइजर की शीशी और फेस मास्क लेकर आएंगे।
- छात्र अपने घर से पानी की पारदर्शी बोतल लेकर आएंगे।
- परीक्षा केंद्र पर सिक रूम बनाया जाएगा।
- विषम परिस्थिति से निबटने के लिए चिकित्सक से संपर्क में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed