फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cash shortage in banks, customer disturbance

बैंकों में कैश की किल्लत, ग्राहक परेशान

Tue, 17 Apr 2018 11:57 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली।
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली। Updated Tue, 17 Apr 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
Cash shortage in banks, customer disturbance
problem - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शामली। बैंक शाखाओं और एटीएम में कैश की किल्लत के कारण ग्राहकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक शाखा में ग्राहक जाते हैं, तो वहां कैश नहीं मिलता। कोई एटीएम खराब मिलता है, तो किसी का शटर बंद। इस स्थिति के बावजूद बैंक अधिकारियों का कहना है कि थोड़ी दिक्कत जरूर है, लेकिन इतनी किल्लत भी नहीं है।
विज्ञापन


देशभर में नोटबंदी के बाद यह पहली बार यह देखने में आया है कि बैंकों में कैश की किल्लत हो रही है। सवाल यह है कि आखिर कैश की किल्लत क्यों हो रही है। क्या नोटबंदी से पहले की तरह ही लोगों ने नकद धनराशि को बैंक में जमा करने से ज्यादा अपने पास ही रखना शुरू कर दिया है। वजह चाहे जो हो, लेकिन बैंक शाखा और एटीएम से कैश नहीं मिलने के कारण ग्राहकों को परेशानियों से जरूर जूझना पड़ रहा है।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर कस्बा बनत निवासी विश्वजीत 20 हजार रुपये का चेक लेकर शामली कलक्ट्रेट स्थित एसबीआई शाखा में भुगतान के लिए पहुंचे, तो बैंक कर्मियों ने कह दिया कि कैश नहीं है, मुख्य शाखा में पहुंचकर चेक का भुगतान ले आओ। ऐसी स्थिति से अन्य भी कई बैंक शाखाओं में ग्राहकों के सामने आ रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक हरपाल सिंह तोमर ने बताया बैंकों में कैश की किल्लत के बारे में बैंक अधिकारियों की तरफ से कोई सूचना नहीं दी गई है और न ही ग्राहकों ने ऐसी कोई शिकायत दर्ज कराई है। यदि कैश की किल्लत है, तो इस संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाएगा।

एटीएम का हाल  
मुजफ्फरनगर बस स्टैंड के सामने इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम का शटर डाउन मिला। कलक्ट्रेट स्थित एसबीआई का एटीएम बीते चार दिन से बंद है। भिक्की मोड़ के पास कार्पोरेशन बैंक, यूनाइटेड बैंक के एटीएम से भी कैश नहीं मिल पा रहा है। वर्मा मार्केट स्थित इंडियन बैंक के एटीएम में दोपहर बाद कैश नहीं मिला। इसके अलावा शहर के कई एटीएम शोपीस बने हुए हैं। 


दो दिन से लगा नो कैश का बोर्ड  
कांधला स्थित एसबीआई शाखा में दो दिन से कैश की किल्लत बनी है। बैंक के गेट पर सुबह से ही नो कैश का बोर्ड लगा दिया जाता है। बैंक शाखा प्रबंधक सुरेश कुमार का कहना है कि कैश की कमी के कारण ही नो कैश का बोर्ड लगा गया। फिलहाल कैश की किल्लत है। आरबीआई के अधिकारियों से बात की गई है। जल्दी ही समस्या का समाधान होगा।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed