Shamli: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी, पुलिस हिरासत में आरोपी, मुकदमा हुआ दर्ज
Shamli News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विरुद्ध अभद्र टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में शामली पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी ने अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो स्टेट्स पर लगाया था।
मंगलवार को मोबाइल के व्हाटसएप स्टेट्स पर एक युवक ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो लगाया हुआ था। वीडियो में एक बच्चा प्रधानमंत्री के विरुद्ध अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में प्रधानमंत्री का फोटो भी दिखाई दे रहा है।
यह भी पढ़ें: Meerut: डिप्टी CM की अमर उजाला से खास बातचीत, अखिलेश को लेकर कह दी तीखी बात
वहीं, मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की। पुलिस ने अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक आसिफ निवासी मोहल्ला पंसारियान शामली के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली।
यह भी पढ़ें: मेरठ में BJP का मेगा रोड शो: डिप्टी CM बोले-काशी के बाद क्रांतिधरा से बने जीत का रिकॉर्ड, जीतेंगे 80 सीटें
कोतवाली प्रभारी ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।