फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cancer treatment and screening facilities are not available

राष्ट्रीय कैंसर दिवस: कैंसर के उपचार व जांच की सुविधा भी जिले में नहीं उपलब्ध

Sat, 06 Nov 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Cancer treatment and screening facilities are not available
शामली। सात नवंबर राष्ट्रीय कैंसर दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का उद्देश्य लोगों को कैंसर की जानकारी और बचाव को लेकर जागरूक करना है। लेकिन शामली जिले की बात करें तो यहां उपचार तो दूर की बात है, कैंसर की जांच तक की सुविधा भी उपलब्ध नहीं है। स्वास्थ्य विभाग के पास कैंसर पीड़ितों का डाटा भी उपलब्ध नहीं है। यहां के कैंसर मरीजों को दूसरे जिलों या राज्य का रुख करना पड़ता है।
विज्ञापन

कैंसर जानलेवा बीमारी है, लेकिन अगर समय रहते इस बीमारी का पता चल जाए तो इससे बचाव संभव है। जरूरत इस बात की है कि इस घातक बीमारी के बारे में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही कैंसर से निपटने की व्यवहारिक रणनीति विकसित की जाए। शामली जिले में कैंसर से कई पीड़ित लोग सामने आते रहते हैं, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि सरकारी स्तर पर यहां इस बीमारी से निपटने के लिए कोई इंतजाम नहीं है। उपचार तो दूर, यहां जांच तक की सुविधा नहीं है। कैंसर के विशेषज्ञ चिकित्सक भी यहां पर तैनात नहीं हैं। यही वजह है कि जब तक मरीज को बीमारी का पता चलता है, तब तक वह गंभीर स्थिति में पहुंच जाती है। कैंसर का पता चलने पर मरीज को बाहर बड़े शहरों में सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में जाना पड़ता है, तब तक स्थिति काफी विकट बन जाती है।
विज्ञापन

नहीं है कोई डाटा
स्वास्थ्य विभाग के पास जिले में कैंसर से पीड़ित मरीजों का कोई डाटा भी उपलब्ध नहीं है। चिकित्सकों की माने तो फेफड़ों और गालों के कैंसर से पीड़ित मरीज अधिक सामने आ रहे हैं, जबकि महिलाओं में स्तन कैंसर के केस अधिकतर होते हैं। जागरूकता ही कैंसर से सबसे बड़ा बचाव है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार का कहना है कि कैंसर का शुरूआती स्तर पर पता चलने से इसका इलाज संभव है। जिला अस्पताल में अभी कैंसर के लिए कोई जांच सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसकी जांच और उपचार की सुविधा के लिए शासन से मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बरतें सावधानियां
- तंबाकू उत्पादों का सेवन करने से बचें।
- कैंसर का खतरा बढ़ाने वाले संक्रमण से बचें।
- चोट लगने पर सही उपचार करें।
- दिनचर्या को स्वस्थ बनाए।
- खानपान पर विशेष ध्यान रखना।
ये हैं कैंसर के लक्षण
-शरीर में किसी भी तरह की गांठ का अनियंत्रित बढ़ना।
-किसी घाव का लंबे समय तक ठीक न होना।
-भूख कम लगना, वजन कम होना।
-दो हफ्तों से अधिक समय तक खांसी का रहना।
कैंसर के कारण
- अनुवांशिक वजह से भी कैंसर हो सकता है।
-गलत खान-पान की आदत, आहार की गलत से भी कैंसर हो सकता है।
-बहुत बार कैंसर की वजह उम्र से संबंधित भी होती है।
-पर्यावरणीय कारक- वायु, पानी और तंबाकू का धुआं इत्यादि के संपर्क में रहने से भी बढ़ता है।
-इंफेक्शन- बहुत बार इंफेक्शन भी कैंसर की वजह बनता है।
-हेपेटाईटीस बी और हेपेटाईटीस सी वायरस से भी कैंसर हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed