फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cancer patients increased

Shamli News: आठ साल में तीन गुना बढ़ गए मरीज, इलाज की सुविधा नहीं

Sat, 04 Feb 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Sat, 04 Feb 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Cancer patients increased
कैंसर से संबंधित समाचार कृष्णा नदी।
शामली। आठ साल पहले जिले में कैंसर के मात्र 38 मरीज थे, अब यह संख्या 141 पर पहुंच गई हैं। यह आंकड़ा तो सरकारी है, हकीकत में हर गांव में कैंसर के पांच से दस मरीज है। हाल यह है कि मरीज बढ़ रहे हैं, लेकिन सरकारी अस्पतालों में जांच और उपचार की सुविधा नहीं है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय हरित प्राधिकरण (एनजीटी) ने सात वर्ष पहले हिंडन, काली, कृष्णा व यमुना नदी के प्रदूषित होने के बाद जांच के आदेश दिए थे। नदियों किनारे बसे गांवों में जांच की गई तो इन नदियों के प्रदूषित पानी के कारण भूजल के भी प्रदूषित होने की बात सामने आई और इन नदियों के किनारे बसे गांवों के लोग कैंसर के शिकार हो रहे हैं। जांच में अधिकतर ग्रामीण में मुंह के कैंसर, ब्लड, लीवर, बच्चादानी व स्तन कैंसर के मरीज मिले थे। वर्ष 2015 में मात्र 38 कैंसर के मरीज मिले थे। उसके बाद हर साल मरीजों की संख्या बढ़ती गई। अब यह संख्या 141 तक पहुंच गई हैं। सबसे अधिक मरीज शामली व कांधला ब्लॉक में हैं, जिनका उपचार प्राइवेट अस्पतालों में चल रहा है। प्राइवेट अस्पतालों में उपचार कराने वालों का आंकड़ा भी स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं है।
विज्ञापन

- कैंसर मरीज भी बढ़े अब महिलाओं में भी अधिक कैंसर फैल रहा है और उनमें स्तन व बच्चादानी कैंसर हो रहा है, जो उनके स्वास्थ्य लिए घातक हो रहा है। यह कैंसर अधिक उम्र में बच्चा होना या फिर अधिक मोटापा हो जाने पर हो जाता है। इसके अलावा जो महिला शराब का सेवन करती है उनको भी कैंसर होने की उम्मीद अधिक हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
इन गांवों में कैंसर के मरीज
कांधला, एलम, मखमूलपुर, मतनावली, लिसाढ़, राजपुर, सल्फा, सून्ना, कुड़ाना, तलवा माजरा, भिक्कीदेह, बुटराड़ी, झाल, काबड़ौत, लिलौन, फतेहपुर आदि गांवों में है।

हर साल लगता है शिविर
स्वास्थ्य विभाग हर साल कैंसर जांच के लिए शिविर लगाता है, जिसमें कैंसर के मरीज मिलते हैं। उनकी सूची तैयार कर शासन को भेज दी जाती है।
- कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है और इसका कारण है खानपान ठीक न हो। तंबाकू, सिगरेट, शराब का सेवना करना भी है। जनपद के प्रत्येक गांव में कैंसर के मरीज है। ज्यादातर प्राइवेट अस्पताल में अपना उपचार करा रहे है।- डॉ. अतुल बंसल, एसीएमओ शामली।
-
स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों में कैंसर के मरीज
वर्ष- मरीज
2015- 38
2016- 8
2017- 12
2018- 13
2019- 15
2020- 17
2021- 9
2022- 10
2023- 22
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed