फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Canal bridge pillar construction work accelerated

पूर्वी यमुना नहर में पिलर निर्माण कार्य में आई तेजी

Sat, 30 Oct 2021 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Canal bridge pillar construction work accelerated
शामली। मेेरठ-करनाल बाईपास की निर्माण एजेंसी ने पूर्वी यमुना नहर के पुल का काम तेजी से काम शुरू कर दिया है। निर्माण एजेंसी के अधिकारियों के मुताबिक नहर में पुल निर्माण के लिए दो पिलर खड़े किए जाएंगे। चार लेन के नहर के पुल का 31 मार्च तक बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

दस किमी लंबाई का मेरठ-करनाल हाईवे का बाईपास टपराना से लेकर दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर साईंधाम के पास प्रस्तावित है। दस किमी लंबाई के बाईपास पर टपराना में फ्लाईओवर, पूर्वी यमुना नहर का चार लेन का पुल, गोहरनी और शामली में करोड़ी अंडरपास के पास रेलवे का फ्लाईओवर प्रस्तावित है। पूर्वी यमुना नहर का पिछले 15 दिन से गंगा और यमुना नहर का पानी बंद है। ऐसे में मेरठ-करनाल हाईवे के बाईपास का निर्माण करा रही दिनेशचंद अग्रवाल एंड कंपनी ने चार लेन के पुल निर्माण तेजी से शुरू कर दिया है। नहर में मशीनें ले जाने का रास्ता बनाने के बाद पिलर निर्माण के लिए बोरिंग टेस्टिंग शुरू की दी है।
विज्ञापन

निर्माण कंपनी के डिप्टी मैनेजर सुनील कुमार ने बताया कि मेरठ-करनाल बाईपास पर बधेव-मुंडेट कलां गांव को जोड़ने के लिए पूर्वी यमुना नहर पर 36 मीटर चौड़ाई का पुल बनाया जाएगा। निर्माण एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर दया सिंह ने बताया कि मेरठ-करनाल हाईवे के शामली बाईपास की जद में रेलवे ब्रिज 33 मीटर लंबाई और 12.50 मीटर चौड़ाई का बनेगा। सभी फ्लाईओवर और पूर्वी यमुना नहर का पुल अगले छह माह में पूरा करने का लक्ष्य दिया गया है। मेरठ-करनाल हाईवे के टपराना से मेरठ-करनाल बाईपास को अगले 15 दिनों में तॉरकोल डालकर काला करने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाईपास का निर्माण पूरा होने से जिला मुख्यालय पर बढ़ेगा आवागमन
मेरठ-करनाल हाईवे के शामली बाईपास का निर्माण पूरा होने से नवीन जिला मुख्यालय कलक्ट्रेट, विकास भवन और जिला न्यायालय, जवाहर नवोदय विद्यालय, पुलिस कार्यालय आने-जाने वाले आम नागरिकों को सुविधा मिल पाएगी। शामली बाईपास से पूर्वी यमुना नहर के पास से आधा किमी लंबाई पर जिला जज न्यायालय, आवास, विकास भवन, कलक्ट्रेट, पुलिस कार्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय डीएम आवास कालोनी है। सीएमओ कार्यालय, मेडिकल कॉलेज, जिला अस्पताल की दूरी भी काफी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed