फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Calling from the headmaster for extortion

प्रधानाध्यापक से फोन पर मांगी रंगदारी

Fri, 06 Dec 2019 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
Calling from the headmaster for extortion
थानाभवन (शामली)। हसनपुर लुहारी गांव के प्राथमिक विद्यालय नंबर एक के प्रधानाध्यापक से दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला प्रकाश में आया है। इससे पहले भी प्रधानाध्यापक को करीब सवा माह पूर्व अपने कार्यालय में ही दो लाख रुपये की रंगदारी मांगने का पत्र मिला था। इस मामले में प्रधानाध्यापक ने चरथावल थाने में शिकायत की है। अपने विभागीय अधिकारियों को भी अवगत कराया है।
विज्ञापन

चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुटेसरा निवासी जुल्फिकार त्यागी क्षेत्र के ही गांव हसनपुर लुहारी स्थित प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में प्रधानाध्यापक के पद पर तैनात हैं। प्रधानाध्यापक ने बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं खंड शिक्षा अधिकारी को शिकायती पत्र भेजा। जिसमें उन्होंने बताया कि 24 अक्तूबर को जब वह अपने विद्यालय में पहुंचे तो उन्हें अपने कमरे में एक पत्र पड़ा हुआ मिला। पत्र लिखने वाले ने अपना नाम इकबाल अंसारी लिखा हुआ था। जिसमें उसने उसके परिवार का ब्यौरा लिखते हुए दो लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। साथ ही रंगदारी न देने पर उसे जान से मारने की धमकी दी थी। प्रधानाध्यापक का कहना है कि उसनेे इस संबंध में थानाभवन थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। जुल्फिकार ने बताया कि अब तीन दिसंबर शाम छह बजे उसे एक फोन आया। फोन करने वाले ने अपना नाम इकबाल अंसारी बताया। फोन करने वाले व्यक्ति ने कहा कि पूर्व में भी उसे दो लाख रुपये देने के लिए कहा था, लेकिन उसने पैसे नहीं दिए। इसके बाद फोन करने वाले व्यक्ति ने प्रधानाध्यापक को दस दिसंबर तक दो लाख रुपये की व्यवस्था करने की धमकी दी। साथ ही कहा कि उसने कोई होशियारी दिखाई तो उसके परिवार को जान से मार दिया जाएगा। थाना प्रभारी संदीप बालियान ने बताया कि इस संबंध में उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली है। फिर भी पुलिस अपने स्तर से मामले की जांच करेगी। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed