फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Call to take inspiration from the life of Maharishi Kashyap

महर्षि कश्यप के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान

Wed, 06 Apr 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Call to take inspiration from the life of Maharishi Kashyap
शामली में चौधरी चरण सिंह बरात घर पर महर्षि कश्यप व महाराजा निषाद राज की जयंती पर कार्यक्रम में भो? - फोटो : SHAMLI
शामली। महर्षि कश्यप जयंती के उपलक्ष में मंगलवार को जिलेभर में कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह हुए यज्ञ में लोगों ने आहूति दी। इस दौरान हुई गोष्ठी में बच्चों को शिक्षा पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षित समाज ही तरक्की कर सकता है।
विज्ञापन

माजरा रोड स्थित चौधरी चरण सिंह स्मृति भवन में अखिल भारतीय श्री महर्षि कश्यप और कश्यप विकास चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से महर्षि कश्यप एवं महाराजा निषाद राज की जयंती समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शमशेर सिंह कश्यप करनाल, मुख्य सरंक्षक व पूर्व विधायक किरणपाल कश्यप ने महर्षि कश्यप और निषाद राज के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। शमशेर सिह कश्यप ने कहा कि समाज के लोगों को बच्चों की शिक्षा पर ध्यान देने की जरुरत है। किरणपाल सिंह कश्यप ने महाराजा निषाद राज के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि राजस्थान जयपुर के बजरंग लाल मेहरा, चंडीगढ़ से हेमराज कश्यप, जयभगवान कश्यप, ओम भारद्वाज करनाल, कांतिलाल लकारियां नासिक, मुंबई से चंद्रलाल मेषराय, राम सिंह कश्यप, महेश कश्यप, कीमतीलाल कश्यप, पुरुषोत्तम कश्यप, एलआर कश्यप आदि ने विचार रखे। समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र कश्यप, महासचिव रणवीर कश्यप, कोषाध्यक्ष गौरव कश्यप, महासचिव डॉ. राजकुमार कश्यप, सचिव डॉ. वेदपाल कश्यप, रामनिवास कश्यप, सुभाष कश्यप, अभिषेक कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

भारतीय कश्यप जन चेतना मंच की ओर से संजीव कश्यप के आवास पर महर्षि कश्यप जयंती कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता चौधरी रमेश कश्यप सिसौली ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महर्षि कश्यप व कालू बाबा के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित करके और पुष्प अर्पित करके किया गया। मास्टर नीटू कश्यप भनेड़ा, राजपाल कश्यप भौराकलां, चंद्रपाल कश्यप कुड़ाना, शिव कुमार कश्यप धनैना, रजत कश्यप भनेड़ा, रणपाल कश्यप कुड़ाना ने विचार व्यक्त किए। कंवरपाल कश्यप, जयपाल कश्यप शामली, सुशील कश्यप लांक, सिकंदर भाजू, कपिल कश्यप कुरमाली आदि मौजूद रहे। संचालन पवन कश्यप सेहटा ने किया। बनत कस्बे में महर्षि कश्यप युवा सेवा समिति की ओर से जयंती समारोह में हवन पूजन के बाद गोष्ठी आयोजित की गई। इस मौके पर लोकेश कश्यप ने महर्षि कश्यप के जीवन पर प्रकाश डाला। सन्नी कश्यप, जीत सिंह कश्यप, बाबूराम कश्यप, शिवम कश्यप,सजीव कश्यप दिनेश कश्यप, रमेश कश्यप, हंसकुमार कश्यप, विकास कश्यप, प्रमोद कश्यप, दीपक कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed