{"_id":"612289928ebc3e79a15fd8be","slug":"call-to-make-justice-journey-a-success-shamli-news-mrt5529106138","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्याय यात्रा को सफल बनाने का आह्वान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्याय यात्रा को सफल बनाने का आह्वान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। राष्ट्रीय लोकदल की 24 अगस्त को प्रस्तावित न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए रालोद जिलाध्यक्ष मुकेश सैनी और यात्रा के जिला संयोजक अरविंद झाल अध्यक्षता में जेजे फार्म पर बैठक हुई।
जिला अध्यक्ष मुकेश सैनी ने कहा कि राष्ट्रीय लोकदल दलितों वंचितों के खिलाफ हो रहे जुल्म के खिलाफ आवाज उठा रहा है। वंचितों पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए ही यह न्याय यात्रा निकाली जा रही है। जो 24 तारीख को शामली में पहुंचेगी। 25 तारीख में वंचितों पीड़ित के अधिकारों की सुरक्षा के लिए एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
25 तारीख में न्याय यात्रा बागपत के लिए प्रस्थान कर जाएगी। न्याय यात्रा के जिला संयोजक अरविंद झाल ने कहा कि जयंत चौधरी ने हाथरस की पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए लाठियां खाई हैं। सभी कार्यकर्ताओं से न्याय यात्रा को सफल बनाने के लिए इसमें बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने के लिए आह्वान किया गया। संचालन आशुतोष पंवार ने किया। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष योगेंद्र चेयरमैन, राजेश्वर बंसल, अशरफ अली खान, अब्दुल वारिस राव, कंवर हसन, सर्वेश सिंभालका, रजत निर्वाल, अब्दुल गफ्फार, ऋषि राज राझड़, वेदपाल गहलोत पप्पू, सुरेंद्र गंदेवड़ा शामिल रहे।