फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cake cutting celebrated BSP supremo Mayawati's 64th birthday

बसपा सु्प्रीमो मायावती का 64वां जन्मदिन मनाया

Thu, 16 Jan 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Cake cutting celebrated BSP supremo Mayawati's 64th birthday
शमली कैराना रोड पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जन्मदिन पर एमएलसी सुरेश कश्यप का बडी माला से स्वाग? - फोटो : SHAMLI
केक काटकर मनाया बसपा सुप्रीमो मायावती का 64वां जन्मदिन
विज्ञापन

शामली। बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 64वां जन्मदिन केक काटकर मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के बसपा के प्रदेश महासचिव सुरेश कश्यप ने कहा कि बसपा सर्व समाज की पार्टी है। गरीब असहाय लोगों को सम्मान देकर आगे बढ़ाने काम किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जातिवादी सोच से सत्ता पर काबिज हुई है।

बुधवार को शहर के कैराना रोड स्थित न्यू गगन गार्डन में बसपा सुप्रीमो और पूर्व मुख्यमंत्री मायावती का 64वां जन्मदिन मनाया गया। कार्यकर्ताओं ने केक काटा एवं सभी को वितरित किया। मुख्य अतिथि एमएलसी और बसपा के प्रदेश महासचिव सुरेश कश्यप ने कहा कि मायावती ने वर्ष 1984 में कैराना लोकसभा क्षेत्र से चुनाव राजनीति की शुरूआत की। बसपा शासन में गरीब, असहायों को कांशीराम आवास योजना में आवास उपलब्ध कराए। बसपा सर्व समाज की पार्टी है। भाजपा सरकार जातिवादी सोच से ही सत्ता पर काबिज हुई है। भाजपा सरकार को किसान मजदूरों की समस्याओं से कोई लेना देना नहीं है। जिले की चीनी मिलों पर करोड़ों रुपया किसानों का बकाया है। सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अरविंद झाल ने, संचालन डाक्टर आरएल सिंह कश्यप ने किया। इस मौके पर वीर सिंह मालेंडी, लोकेंद्र खेड़ी, जगपाल ननौना, सुनील जाटव, सुरेंद्र सिंह, गयूर अली, अखलाक सिंह, श्रीपाल गोयल, हरपाल कश्यप, इलम चंद कश्यप, नरेंद्र तेजियान, रामकुमार लिसाढ़, हवा सिंह, अजब सिंह सैनी, सागर प्रजापति, संजय प्रधान, राजकुमार डाबरा, राकेश पाल, बिजेंद्र हथछोया, जयवीर, विक्रांत बर्मन, पकंज मौजूद रहे। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन जयसिंह सैनी के नेतृत्व में सैनी समाज के अनेक लोगों ने बसपा की सदस्यता ग्रहण की।

शमली कैराना रोड पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जन्मदिन पर केक काटते बसपा  कार्यकर्ता

शमली कैराना रोड पर पूर्व मुख्यमंत्री मायावती जन्मदिन पर केक काटते बसपा कार्यकर्ता- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed