फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Cabbage growers suffered due to rain

बारिश से गोभी उत्पादकों को हुआ नुकसान

Sat, 19 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Cabbage growers suffered due to rain
जलालाबाद में बारिश से बचाने के लिए मक्की के पौधो से ढकी गई गोभी की पौध - फोटो : SHAMLI
जलालाबाद। बारिश होने के कारण गोभी उत्पादकों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ करना पड़ रहा है। किसानों ने बताया कि गोभी उत्पादन करने के लिए बीज बोकर पौध तैयार की है। जैसे ही पौध के लिए बीज की बुआई कि तो बारिश होने से गोभी की पौध नहीं जम पाई और बीज गलकर खराब हो गया।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि गोभी के बीज का भाव 50 से 55 हजार रुपये किलो तक है। फूल गोभी लगाने के लिए किसानों ने कड़ी मेहनत करके खेत तैयार किया और कई किसानों ने जैसे ही पौध के लिए बीज बोया तो तत्काल बारिश हुई और खेतों में पानी भर जाने से बीज खराब हो गया। कुछ किसानों ने पौध को बारिश से बचाने के लिए गोभी की पौध को तिरपाल एवं सूखे मक्की से भी ढकने की कोशिश की लेकिन इससे भी ज्यादा लाभ नहीं हुआ। पौध का जमाव नहीं होने से आगामी फसल को लेकर चिंतित है। किसान अकील नेता, साजिद अहमद, कल्लू चौधरी, अमानत अली, शकील चौधरी आदि का कहना है कि खेत में बारिश का पानी भरने से पौध समाप्त हो गई।
विज्ञापन

किसान मोहम्मद राशिद ने बताया कि 20 बीघा गोभी बोने के लिए कुछ दिन पहले पौध की बुआई की थी। लेकिन बारिश होने से बीज गल गया और गोभी की पौध का एक भी पौधा न जमने से उन्होंने उसे सुबह जोत दिया। 30 हजार का नुकसान हुआ। दूसरे खेत में शनिवार सुबह ही पौध के लिए बीज बोया था, लेकिन दोपहर में फिर बारिश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान दर्शन रावड़ा ने बताया कि 15 बीघा गोभी बोने के लिए खेत तैयार किया था और गोभी की पौध की बुआई की थी। बारिश होने से कुछ ही पौधे जम पाए। दस से 15 हजार रुपये का नुकसान हुआ है।

जलालाबाद में बहाई गई गोभी की पौध

जलालाबाद में बहाई गई गोभी की पौध- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed